Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांग्रेस में बगावत ! बजट सत्र से पहले झारखंड मे होगा बड़ा खेला : कांग्रेस के नाराज 12 विधायक पलट सकते हैं बाज़ी, थाम सकते हैं BJP का दामन

0 435

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

प्रदेश कांग्रेस में घमासान, बोले इरफान- चारों मंत्री नहीं हटें तो किसी भी हद तक जाएंगे, विधायक कर रहे बाहर जाने की तैयारी !

सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने खेला होने की बात कही है !

कांग्रेस के 12 विधायक झारखंड से जयपुर होंगे शिफ्ट !

झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। चंपई सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक नाराज हैं। इन विधायकों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले और बाद में भी बैठक की। अब जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के ये नाराज विधायक शनिवार शाम 4.40 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। अगर इनकी नाराजगी दूर हुई तो वे रांची लौटेंगे, लेकिन हल नहीं निकला तो जयपुर जाकर वहां सभी एक जगह रहेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। हालांकि, अभी किसी विधायक ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने खेला होने की बात कही है।

- Advertisement -

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले और बाद कांग्रेस के 12 विधायकों ने बैठक की। - Dainik Bhaskar

चर्चा इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी आज दिल्ली जा सकते हैं। झारखंड में ये सियासी हलचल ऐसे समय पर हो रही है, जब अगले हफ्ते यानी 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। 

नाराज विधायक बोले जनता के बीच कैसे जाएंगे
नाराज विधायकों ने एक स्वर में कैबिनेट में शामिल हो रहे मंत्रियों को रिपीट नहीं करने की बात कही है। कई विधायक अपने लिए मंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि ऐसे मंत्री जिन्होंने अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें मौका दे दिया गया। चंपई सरकार में नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका मिलना चाहिए। ताकि वह अपनी योग्यता साबित कर सकें। नाराज विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें जनता के बीच जाना है। ऐसे में अगर काम बेहतर नहीं होगा तो वह कैसे जनता का सामना करेंगे।

झारखंड प्रभारी श्री Ghulam Ahmad Mir से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर  ने दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की - Samachar Wala tv || Ranchi News ||  Jharkhnad News ...

प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने की समझाने की कोशिश नहीं निकला रास्ता
विधायकों की नाराजगी दूर करने की यहां भी खूब कोशिश हुई। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी नाराज विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। अब नाराज विधायक खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं।

ये विधायक हैं नाराज
नाराज विधायकों में राजेश कच्छप, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, भूषण बारा, नमन विक्सल कोंगड़ी, रामचंद्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, दीपिका सिंह पांडेय, पूर्णिमा नीरज सिंह शामिल है।

झारखंड में यह है स्थिति

झामुमो से भी बगावत की आवाज
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यह भी कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर अगला विधानसभा चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।

नाराज विधायक शपथ ग्रहण के बाद राजेश ठाकुर के आवास पहुंचे, कहा- नहीं हुआ है  गुस्सा शांत

कल 8 विधायकों ने ली थी मंत्री पद की शपथ, 3 कांग्रेसी
शुक्रवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें JMM के 5 और कांग्रेस के 3 विधायक शामिल हैं। आठ में से 6 मंत्री पहले भी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के तीनों मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख इनमें शामिल हैं। अंतिम समय में कांग्रेस विधायक बैद्यनाथ राम का नाम कट गया।

Report By :- SHWETA JHA / ANKITA SAHU, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309