Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या की राजद ने की निंदा, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

0 347

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, दुमका

राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बिल्कुल निरंकुश और तानाशाह हो गयी। वहाँ गुंडाराज चल रहा है। आंदोलनकारियों को गाड़ी का से कुचला जा रहा है इससे दुखद घटना और क्या हो सकती है। देखने से बिल्कुल या प्लांड मर्डर लगता है।

खीरी में जल्लादों ने वामपंथी तरीके से की हत्याएँ, ये किसान नहीं': भारतीय  किसान संघउत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार की तानाशाही खुलकर सामने आ चुकी है। इस सरकार के किसान विरोधी और जनविरोधी सरकार होने के सबूत और क्या होंगे जब देश का अन्नदाता कफन में लिपटा हुआ है। सरकार ने अभी तक उस व्यक्ति को हिरासत तक में नहीं लिया है जिस पर आरोप है कि उसने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जो सबूत सामने आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि जिस गाड़ी को किसानों पर चढाया गया वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के नाम है। इस दौरान देश का अन्नदाता कफन में लिपटा है। चार किसानों की मौत पर संवेदना का एक शब्द भी अभी तक सरकार की तरफ से नहीं आया है। इतना ही नहीं किसानों को अपने प्रियजनों के शवों की रखवाली भी करनी पड़ रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार तो शव को छीनकर आनन-फानन अंतिम संस्कार करने में माहिर है। मथुरा की घटना सभी को याद है। राजद की मांग है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो और इस घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए और मृतकों को आश्रितों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाए।

- Advertisement -

Report By :- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS, दुमका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309