Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुर्गे ने अपने ही मालिक की कर दी हत्या, आरोपी मुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 465

CRIME DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तेलंगाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है। देखना ये है कि क्या अब पुलिस मुर्गे को अदालत में पेश भी करेगी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.. यह घटना तेलंगाना के जगतियाल जिले का है, जहां येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बताया गया कि पुलिस ने मुर्गें को गिरफ्तार कर लिया।

30 दिनों से हवालात में बंद हैं दो मुर्गे, इस जुर्म की भुगत रहे हैं सजा -  Bansgaon Sandeshये घटना 27 फरवरी के दिन लोथुनुर गांव में तब घटित हुई, जब मुर्गे को अवैध मुर्गा लड़ाई के लिए लाया गया था। मुर्गे के पैरों में चाकू बंधा हुआ था। पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाने लगा। इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधी कोडी काठी (चाकू) से 45 वर्षीय थानुगुला सतीश के जांघ का ऊपरी हिस्सा कट गया। इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

बता दें कि तेलंगाना में मुर्गा लड़ाई पर बैन लगा हुआ है, लेकिन येल्लम्मा मंदिर में इसे अवैध रूप से चुपचाप आयोजित किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है, जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है।

जानकारी मिली है कि पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। गोल्लापल्ली के एसएचओ बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि न तो मुर्गे को गिरफ्तार किया गया ना ही डिटेन किया गया है। हालांकि, पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी। जज के निर्देश के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा।

Report By :- ANKITA KUMARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309