ग्रामीण SP सह प्रभारी TRAFFIC SP नौशाद आलम ने पहले ग्रामीण इलाके की स्थिति को सुधारा अब शहर की ट्रैफिक व्यस्था को सुधारने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
शहर को जाम मुक्त बनाये रखने के लिए सभी यातायात पुलिस जवानों को दिया गया निर्देश
यातायात पुलिस को छुट्टी के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
समय समय पर बदला जायेगा ट्रैफिक पोस्ट
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी यातायात पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने रविवार को शहर के सभी यातायात थानेदार, यातायात के पुलिस जवानों और यातायात पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक की। सभी को शहर के विभिन्न चौक चौराहों में यातायात जाम मुक्त सहित नियम पालन कराने का सख्त दिशा निर्देश दिया।
- Advertisement -
आवेदन दे मिलेगी छुट्टी :
साथ ही सभी जवानों को हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि वे निर्भीक होकर काम करें किसी तरह की काम में कोताही ना बरतें । जहां तक छुट्टी लेने की बात है तो एक आवेदन थानेदार को दे तुरंत छुट्टी मिलेगी , बहुत ज्यादा किसी तरह की परेशानी है , तो डीएसपी को भी आवेदन देकर छुट्टी ले सकते हैं । साथ ही अब किसी भी यातायात पुलिस जवान को एक ही चौक पर लंबे समय तक रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी , सभी का समय-समय पर परिवर्तन किया जाएगा ।
वाहन चालकों को प्यार से समझाएं:
सबसे बड़ी बात है यह है कि किसी भी वाहन चालक, फुटपाथ दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, सभी को प्यार से समझाएंगे, ताकि लोग आपकी बातों को समझे और यातायात नियम का पालन करें। आगे कहा कि सभी चौक चौराहों में ऐसे लोग जो यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे हैं, रेड लाइट जंप कर रहे हैं, बेतरतीब तरीके से अपना वाहन को पार्किंग किए हुए हैं, बेतरतीब तरीके से ऑटो स्टैंड में ऑटो लगाकर जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं इन तमाम लोगों पर नजर रखें , जहां तक संभव हो सके , उसे एक बार समझाने का प्रयास करें, और फिर नहीं माने तो उसका तुरंत ऑन द स्पॉट जुर्माना करें। साथ ही फुटपाथ दुकानदारों को पहले भी समझाया गया है और बता दिया गया है कि वह अपने दायरे में रहकर ही अपनी दुकान लगाएं, इसके बाद भी यदि कोई फुटपाथ दुकान दार अपनी दुकान बेतरतीब तरीके से अपना सामान लगाते हैं , तो उस पर नजर रखें और जुर्माना करें ।
नौशाद आलम ने बताया कि कचहरी चौक, लालपुर, कांटा टोली, चर्च रोड ,बहु बाजार, मिशन चौक और खासकर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक किसी भी तरह का वाहन सड़क के किनारे खड़ी नजर ना आए, जिसकी भी वाहन है वह मॉल के पार्किंग में खड़ी करें । फुटपाथ दुकान भी इस रूट पर कहीं भी बेतरतीब तरीके से नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो हरमू रोड ,रातू रोड, किशोरी यादव चौक की तरफ का जिम्मा संभाल रहे हैं , वह लोग भी इस बात को गौर करेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ शहर को जाम मुक्त बनाएंगे। इस मौके पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक जीतवाहन उरांव, कपींंद्र सहित लालपुर, चुटिया, जगन्नाथपुर और गोंदा यातायात थाना के प्रभारी सहित सभी यातायात पुलिस के जवान उपस्थित थे।
Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची