Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

QR कोड लेकर घूम रही रशियन लड़की, चाहिए इंडियन दूल्हा, बेसब्र लड़के बोले- ‘कहां भेजें बायोडाटा ?

0 640

NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक रशियन लड़की अपने लिए इंडियन दूल्हा ढूंढ रही है. हालांकि उसका तरीका काफी कैजुअल और अजीब लग रहा है.

सोशल मीडिया के ज़माने में कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं कि हम अपना सिर ही पकड़कर बैठ जाएं तो कभी कुछ चीज़ों पर हंसी छूट जाती है. जब से जमाना डिजिटल (Viral On Social Media) हुआ है, तब से लोग क्यूआर कोड पर खासा ध्यान देने लगे हैं. इसका फायदा एक रशियन लड़की भारत में बखूबी उठा रही है.

- Advertisement -

today trending video russian girl was searching indian groom this happened  at delhi airport | Times Now Navbharat

आज की दुनिया में आप तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक रशियन लड़की अपने लिए इंडियन दूल्हा ढूंढ रही है. हालांकि उसका तरीका काफी कैजुअल और अजीब लग रहा है. ये क्यूआर कोड कोई झांसा नहीं था. जैसे ही सिंगल लड़कों ने ये वीडियो देखा, वो लगभग वरमाला लेकर ही तैयार नज़र आए.

रशियन लड़की ढूंढ रही है इंडियन हस्बैंड. (Credit- Instagram/dijidol)

रशियन लड़की को चाहिए इंडियन दूल्हा!
डिजिटल ज़माने में बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच लोगों के लिए अब ये भी एक मुश्किल है कि वो अपने लिए सही पार्टनर कैसे और कहां ढूंढें? इसके लिए डेटिंग ऐप्स मौजूद हैं. बावजूद इसके देखा जाता है कि लोग सही मैच तलाश नहीं कर पाते हैं. ऐसे ही पार्टनर की तलाश में एक रशियन लड़की भारत आ पहुंची है. उसने अपने प्रोफाइल से जुड़ा क्यूआर कोड प्रिंट कराया है और उसे लेकर सार्वजनिक जगहों पर चिपका रही है. इस पर लिखा है कि शादी के लिए एक इंडियन लड़का चाहिए.

देसी दूल्हा ढूंढ रही रशियन गर्ल, ठुकराया अमेरिका-अरब का रिश्ता, शादी करेगी  तो सिर्फ हिंदुस्तानी से... - News18 हिंदीलोग बोले – कहां आना है बताओ?
वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dijidol नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इस लड़की का अपना अकाउंट है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के 3 दिन के अंदर ही 9.1 मिलियन यानि 91 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी कर लिया है. सबसे दिलचस्प हैं, इस पर आने वाले रिप्लाई. एक यूज़र ने लिखा – कहां आना है बताओ? वहीं एक यूज़र ने ये भी लिखा- भाभी मिल गई!

Report By :- SONAL SINGH, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309