बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बंद कराने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे छात्र नेता देवंद्र महतो, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने संभाला मोर्चा
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का राजधानी में व्यापक असर दिख रहा है. रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थनों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ दर्जनों भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर बंद को समर्थन दे रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ रांची पुलिस ने एहतियातन प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह जैसे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है.
बंद का असर, हर तरफ प्रदर्शन
- Advertisement -
अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ बुलाए गए बन्द का राजधानी रांची के लगभग सभी इलाकों में व्यापक असर दिख रहा है. रांची के शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के बड़े नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रांची के रातू रोड में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बंद को सफल बनाने के लिए सड़क मार्च किया. झारखंड बंद के दौरान बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह पुलिस हिरासत में लिये गये हैं. बूटी मोड़, पिठोरियो, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को जाम कर दिया गया है. बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. गुरुवार सुबह से ही विपक्ष के नेता सभी प्रमुख चौक चौराहों की दुकानों को बंद कराने में लगे थे. सुबह 9 बजते बजते राजधानी में बंद का व्यापक असर दिखने लगा था.

भाजपा के कई नेता अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़क पर उतरे हुए हैं. सबसे ज्यादा बन्द का असर रांची के कांके इलाके में नजर आ रहा है. कांके इलाके में ही बुधवार की शाम अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या के विरोध में बुधवार की सुबह से ही कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है. जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है.
स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद
रांची बंद को लेकर रांची के लगभग सभी स्कूल बुधवार को बंद है. व्यापारिक प्रतिष्ठान, छोटे दुकान, बाजार और हाट भी बंद है. रांची के अरगोड़ा, किशोर गंज, बरियातू ओरमांझी, बेड़ो ,धुर्वा ,खलारी ,कांके रातू ,रातू रोड ,बूटी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क जमकर प्रदर्शन करते नजर आए हैं.
50 से ज्यादा हिरासत में
राजधानी रांची में संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह को रांची पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में रखा है. वहीं, राजधानी विभिन्न इलाकों से प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
सुबह से ही बंद को प्रभावी बनाने में लग जाएंगे बीजेपी नेता
रांची के कांके चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में बने झोपड़ीनुमा होटल में बैठे भाजपा नेता और कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर (50 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार दिन के साढ़े तीन बजे घटी. बीजेपी नेताओं ने इसके विरोध में रांची बंद का अह्वान किया है. वहीं, जेएलकेएम और कुड़मी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है. गुरुवार सुबह से ही बीजेपी नेता बंद को प्रभावी बनाने में लग गए थे .
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती
रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं. 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है. हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है. चौक‐चौराहे पर ड्रोन कैमरा
सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों पर नजर रखी जायेगी. डीआईजी सह एसससपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बंदी की तरह इस बंदी में भी जिला पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैद रहेंगे. सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उसका फुटेज रखेंगे. बंद को लेकर रैप, जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आश्रु गैस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गयी है.
Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI