सूट लेने की जिद पर अड़ी खूबसूरत पत्नी, शौहर को बाजार में दी धमकी, सूट दिलाओ या तलाक दो, नहीं माना पति तो मायकेवालों से पिटवाया
NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
जन्म-जन्मांतर का पति-पत्नी का रिश्ता भी जरा-जरा सी बात पर दरकने लगा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार शाम को सरेबाजार देखने को मिला। साप्ताहिक बाजार में पति के साथ खरीदारी को आई महिला पर अचानक चमक-दमक का ‘रंग’ चढ़ गया। एक दुकान पर उसने सूट देखा और पति से वह सूट दिलाने की जिद करने लगी। वह सूट पति की हैसियत से बाहर था और उसने बाद में दिलाने की बात कह दी। फिर क्या था, पत्नी को ऐसा गुस्सा आया कि उसने भरे बाजार कह दिया कि या तो सूट दिलाओ या तलाक दे दो।

- Advertisement -
पति ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी मायके पहुंच गई। वहां से स्वजन को लेकर पहुंची और पति को सरेबाजार पिटवा दिया। पीडि़त पति ने पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से की है। बागपत नगर निवासी एक युवक ने बताया कि उनका निकाह वर्ष 2019 में नगर की ही एक युवती के साथ हुआ था। वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में पहुंचा। बताया कि पत्नी सूट खरीदने की जिद करने लगी। वह सूट खरीदना उसकी हैसियत से बाहर था। उसने मना किया तो पत्नी ने साफ कह दिया कि या तो सूट दिलाओ या तलाक दे दो। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
फिर क्या था पत्नी बाजार से सीधे मायके पहुंच गई और स्वजन से कह दिया कि उसे तलाक दे दिया गया है। फिर क्या था आगबबूला हुए मायकेवाले वहां पहुंचे और पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वह घायल हो गया। सीएचसी पर जाकर उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद हुआ है। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI