Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

देवघर : हजारों फीट की ऊंचाई और 48 लोग… मौत से जंग और जिंदगी की डोर का इंतजार, त्रिकुट रोपवे हादसे का ये मंजर कंपा डालेगा

0 307

NEWS DESK, NATION EXPRESS, देवघर

हाइलाइट्स

24 घंटे, हजारों फीट की ऊंचाई और 48 लोग

मौत से जंग और जिंदगी की डोर का इंतजार

त्रिकुट रोपवे हादसे का ये मंजर कंपा डालेगा

सेना के हेलीकॉप्टरों को संभालना पड़ा मोर्चा

झारखंड के देवघर जिले में हुए रोपवे हादसे के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया। करीब 48 लोग हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर रोपवे ट्रॉली में फंस गए। जाहिर है कि इनका रेस्क्यू आम तरीकों के बूते से बाहर की बात थी। ऐसे में सेना ही एकमात्र सहारा था। 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त हो जाने के बाद न सिर्फ ट्रॉली में फंसे लोगों बल्कि उनके घरवालों की जान भी सांस भी अटकी पड़ी है। हालात की नजाकत को देखते हुए सोमवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पहुंचे। देवघर के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री के मुताबिक ‘एनडीआरएफ की टीम भी रविवार रात से काम पर लगी हुई है और 11 लोगों को निकाला गया है। बचाव अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। घटना में 10 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से एक की देर रात मौत हो गई।’

- Advertisement -

deoghar ropeway hadsa 34 people hanging in the trolley for 24 hours rescued  14 people still trapped smj | देवघर रोपवे हादसा : 24 घंटे तक ट्रॉली में  लटकते 34 लोगों को

देवघर रोपवे हादसे में अबतक 18 लोगों को निकाला गया है। 12 ट्रॉलियां फंस गई थीं। हमें कल शाम 5 बजे इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद आईटीबीपी, एयरफोर्स और सेना के साथ मिलकर हम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
-नरेंद्र सिंह बुंदेला, आईजी, एनडीआरएफ

जब मौत से हुआ सैलानियों का सामना
देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए रोपवे हादसे के बाद वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सोमवार की सुबह से सेना ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। अभी 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए है। रविवार शाम हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। रेस्क्यू में भारतीय वायुसेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम जुटी हैं।

Jharkhand latest News Devghar Rope way Accident Rescue operation again  started with help of Army Victims are lifted by Helicopter - देवघर रोपवे  हादसा: सेना की मदद से फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू
इंडियन एयर फोर्स हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन तार की वजह से हेलीकॉप्टर को परेशानी हो रही हैं। हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे एयरफोर्स के जवान केविन तक पहुंचने की मशक्कत कर रहे हैं। इंडियन एयरफोर्स की टीम लगाकार बचाव कार्य में जुटी हैं। गहराई ज्यादा होने की वजह से एयरफोर्स के जवान को केबिन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहीं तार की वजह से फिर से हेलीकॉप्टर को बैरंग लौटना पड़ रहा है। रेस्क्यू के लिए जवान अभी तक केबिन तक नहीं पहुंच पाये है, प्रयास जारी हैं। रोपवे हादसे में फंसे लोग रात भर ट्रॉली में बैठे रहे। एक-दूसरे से बात करके अपनी डर को खत्म किया। सुबह होते ही सेना ने रेस्क्यू शुरू किया।

 

Tourists trapped in mid-air after accident on Deoghar Trikoot ropeway |  झारखंड रोपवे हादसा: 21 घंटे से हवा में फंसे 48 पर्यटकों को बचाने में जुटी  सेना, 22 को निकाला | Patrika News

ऐसे हुआ हादसा
हादसा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ जिसमें 10 सैलानी गंभीर रूप से जख्मी हो गए और देर रात उनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के कारण के बारे में पूछने पर डीसी ने कहा कि फिलहाल जिले का पूरा अमला फंसे हुए लोगों को निकालने में लगा हुआ है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद ही जांच की शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली नजर में लगता है कि तकनीकी खामी की वजह से हादसा हुआ। डीसी के मुताबिक, रोपवे का संचालन एक निजी कंपनी कर रही है। इसे चला रहे परिचालक दुर्घटना के कुछ देर बाद ही इलाके से भाग गये। झारखंड पर्यटन विभाग के अनुसार, यह रोपवे बाबा बैद्यनाथ मंदिर से करीब 20 किलीमीटर दूर स्थित है और यह 766 मीटर लंबा है जबकि पहाड़ी 392 मीटर ऊंची है।

त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसा: हेलीकाप्टर से रेस्क्यू के वक्त सेफ्टी बेल्ट  टूटने से गिरा पर्यटक, हालत गंभीर - bnnbharat.com

मृतक-घायलों के नाम जारी किए गए
इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है। घायलों में असम के कोकराझार निवासी भूपेंद्र वर्मा व उसकी पत्नी दीपा वर्मा, जामताड़ा जिला के करमाटांड़ निवासी रूपा कुमारी, सोनी देवी, गिरिडीह के करमाटांड़ निवासी गोविंद भगत, बिहार के दरभंगा अंतर्गत लहरियासराय निवासी खुशबू रानी, सुधा रानी और एक बालक घायल हैं। घायलों में अज्ञात बालक के साथ एक महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

Report By :- KIRAN TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, देवघर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309