Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हज पर जाने से पहले कांटाटोली में लिखी गई थी मौत की स्क्रिप्ट ! बेटे दानिश ने अपने पिता की महबूबा का बेरहमी से कर दिया क़त्ल

0 950

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बेवा महिला प्रमिला देवी की हत्या उसके प्रेमी के बेटे और ड्राइवर ने मिलकर कर दी। बाद में हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इनके पास से वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार जब्त की गयी है। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

The mother who adopted him strangled him; murdered him and buried his body  in the wall- what is the reason? 32 लाख की एफडी के लिए मां को मारकर दीवार  में चुनवारुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि मृतका प्रमिला देवी की विवाहित बेटी करीना देवी ने बीते 25 अगस्त को तमाड़ थाना में अपनी मां के गायब होने का आवेदन दिया था।आवेदन में उसने बताया था कि उसके पिता का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। करीब 40 साल की उसकी बेवा मां बीते 24 अगस्त को नशीम कुरैशी के घर से जाने के वास्ते निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं है। मोबाइल भी बंद आ रहा है। करीना देवी ने यह भी बताया कि गुजरे 15 साल से उसकी बेवा मां का प्रेम प्रसंग नशीम कुरैशी के साथ चल रहा है। उन दोनों से एक बहन और तीन भाई हैं। प्रमिला अक्सर नशीम से मिलने उसके घर जाया करती थी। नसीम कुरैशी का घर रांची के लोअरबाजार थाना क्षेत्र के इद्रिस कॉलोनी में है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी एवं ड्राइवर मो. साउद काजी को बुंडू एदलहातु से गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में दानिश ने खुलासा किया कि उसके पिता और प्रमिला देवी के संबंध को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे। इसी वजह से पिता नशीम कुरैशी, मां सायरा खातून और खुद दानिश ने हत्या की साजिश रची। प्लानिंग की गयी कि नशीम कुरैशी और उशकी पत्नी सायरा खातून हज यात्रा पर चले जाएंगे, तभी प्रमिला देवी को रास्ते से हटा दिया जाए।

- Advertisement -

दानिश ने कबूल किया कि 24 अगस्त को प्रमिला देवी पैसे मांगने घर आई थी। इसके बाद वह और चालक साउद उन्हें गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे की ओर ले गए। रास्ते में शराब पिलाई और फिर टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को टाटा-रांची मुख्य पथ पर उलीडीह परासी चौक के पास फेंककर उस पर गाड़ी चढ़ा दिया ताकि यह सड़क हादसा लगे। दानिश कुरैशी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर अड़की थाना और लोअरबाजार थाना में पशु क्रूरता और प्रतिबंधित पशु तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। इन दोनों को दबोचने में तमाड़ थानेदार प्रवीण कुमार मोदी, एसआई शंभू पंडित और एएसआई अजय प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।

किसी और महिला से बात करता था पति, पत्नी ने टोका तो हुआ खौफनाक अंजाम |  Hyderabad Man Murder Wife After Row Over Phone Chats With Another Woman |  Asianet News Hindiगिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

1. दानिश कुरैशी, पिता नशीम कुरैशी, सा० इद्रिस कॉलोनी, कांटाटोली, थाना-लोअरबाजर, जिला-रॉची

2. मो० साउद काजी, उम्र 44 वर्ष, पिता बदिउद जमा काजी, पता हुसैनडीह, थाना झालदा, जिला पुरूलिया (पश्चिम बंगाल)।

दानिश कुरैशी का अपराधिक इतिहास

1. अड़की थाना कांड सं0-33/2019, दिनांक-20.07.19, धारा-414/34 भा०द०वि० 11(g) Animal Cruelty Act2- लोअरबाजार थाना कांड सं0-186/2023, दिनांक-10.06.2023, धारा-414/34 भा०द०वि० 12(1),12(2),13 Prevention Bovine Act, 11(g)Animal Cruelty Act

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी –

1. काला रंग का स्कोर्पियो गाड़ी रजि० सं० – JH01FA 4993

छापामारी दल में ये थे शामिल :- 

1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार मोदी, थाना प्रभारी तमाड़

2. पु०अ०नि० शंभू पंडित, तमाड़ थाना।

3. स०अ०नि० अजय प्रताप, तमाड़ थाना।

4. तमाड़ थाना के सशस्त्र बल।

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309