Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : बुंडू, रातु और चान्हो से कई वांटेड अपराधी गिरफ्तार

0 584

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची के गग्रामीण इलाके में नक्सलियों की तूती बोल रही थी वैसे मौके पर नौशाद आलम ने ने ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यभार संभाला उनके कार्यभार संभालते ही रांची ग्रामीण क्षेत्रों से नक्सलियों और अपराधियों का खात्मा शुरू कर दिया कमान संभालने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ग्रामीण इलाके के थानेदारों से समन्वय स्थापित कर एक टीम वर्क करते हुए राखी के ग्रामीण क्षेत्रों से नक्सलियों और अपराधियों का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया लगातार मिल रही सफलता से पुलिस के बड़े अधिकारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं कई मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई पुलिस के बड़े अधिकारियों ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के कार्यशैली से खुश नजर आ रहे हैं सफलता की कड़ी में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में बुंडू, रातु और चान्हो से कई वांटेड  अपराधियों को धर दबोचा

केस नंबर : 1 रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें बुंडू डीएसपी अजय कुमार सहायक कमांडेंट एसएसबी सिद्धार्थ आर को टीम में शामिल किया गया गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का इशारा किया मगर पुलिस को चकमा देते हुए वह मोटरसाइकिल सवार भागने लगा जिस के क्रम में पुलिस बल की मदद से उन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया पूछताछ के दौरान इन लोगों के पास से 970 ग्राम अफीम एक एयरटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल निरंक जिओ कंपनी का कीपैड मोबाइल एवं हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद किया गया साथी दो अपराधी बजरंग मंडल और कार्तिक चंद्र भूमिया को पुलिस ने धर दबोचा !

- Advertisement -

केस नंबर : 2  वही रातू थाना में भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर डीएसपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मुस्तफा अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है इनकी निशानदेही पर इस कांड में चोरी किए गए ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है तथा पूछताछ के क्रम में एक अन्य अभियुक्त तरुण कुमार महतो उर्फ रंजीत कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने इन दोनों के पास से चोरी किए गए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है

केस नंबर : 3 रांची के रातू थाना क्षेत्र में 19 12 2022 को सपना देवी के द्वारा थाने में आवेदन किया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि सपना एवं अन्य महिला मिलकर एक महिला समूह चलाती है जिसमें एक महिला अनीता देवी को महिला समूह से 25000 लोन के रूप में दिया गया था वह लोन चुकता करने हेतु अनीता देवी से पैसे की मांग कर रहे थे इसी बीच महिला समूह एवं अनीता देवी के बीच नोकझोंक हो गई और मनीता देवी ने फोन कर अपने भाई छोटू और एक व्यक्ति को बुलाया तथा मनिता के भाई छोटू एवं अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से आकर महिला समूह के ऊपर छोटू के साथ आए एक अन्य व्यक्ति द्वारा देशी कट्टे से फायर कर दिया गया लेकिन भीड़ के द्वारा छोटू के साथ आए अन्य व्यक्ति का हाथ पकड़ लिए जाने के कारण आसमान की तरफ फायर हो गया और भीड़ को देखते हुए छोटू अपने साथ आए अन्य व्यक्ति को लेकर भाग गया जिस के संबंध में रातू थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की मामले को गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम रांची के निर्देशन में थाना प्रभारी रातों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस कांड का उद्भेदन किया जिसमें अपराधी शुभम कुमार सोनू उर्फ छोटू को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है पुलिस छोटू की बहन मनिता देवी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है

केस नंबर : 4 ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में चांद हूं मैं भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, गिरफ्तार अपराधी आमिर खान और अख्तर अंसारी शातिर आना ढंग से ट्रक को चोरी कर रजिस्ट्रेशन नंबर इंजन तथा चेचिस नंबर को बदल देते थे रांची पुलिस ने भी जाल बिछाकर दोनों अपराधियों को धर दबोचा ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शमीम खान का अपराधिक इतिहास बिरहा है झारखंड के अलग-अलग स्थानों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है पुलिस ने अपराधियों के पास से अल्टो K10 कार आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस ट्रक का ऑनर बुक प्रदूषण पेपर बीमा पेपर और चेचिस नंबर छापने वाला मशीन को बरामद कर लिया है

जिस तरह से रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के दिशा निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और उनकी टीम काम कर रही है यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों से अपराधियों और नक्सलियों का वर्चस्व पूरी तरह खत्म हो जाएगा और ग्रामीण इलाके में पूरी तरह सुकून और शांति बनी रहेगी !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309