Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Weather Updates: गर्मी के मौसम में बारिश, रांची सहित कई इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट, आम लोगों को सावधान रहने की दी गई हिदायत

0 260

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। श की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्य में हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर से गुलाबी ठंड का एहसास करा दिया है। जबकि कल कई जगहों पर आई आंधी-बारिश ने आफत मचा दी।झारखंड में आज एक बार फिर कई जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। साहिबगंज में कल वज्रपात में हुए चार बच्चों की मौत के बाद मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीण इलाकों में खेत पर जाने, वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे खड़े रहने को लेकर सावधान किया है। आज भी राजधानी रांची सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की गयी है। 24 घंटे के भीतर रांची में तेज बारिश हो सकती है।

Southwest monsoon starts withdrawing from parts of west Rajasthan - The  Economic Times

- Advertisement -

रांची में दिखा सन रिंग

राजधानी रांची में सन रिंग दिखा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गयी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि विज्ञान की भाषा में यह एक ऑप्टिकल फेनोमेना है, जिसे खगोल विज्ञान में ‘22 डिग्री सर्कुलर हालो’ कहते हैं. इसमें सूरज के चारों ओर रिंग तैयार हो जाता है। यह तब बनता है जब बादल में पानी मौजूद हो। पानी की इन बूंदों पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो उसके रिफ्लेक्शन से गोलाकार आकृति तैयार हो जाती है।रांची में यह करीब दो साल बाद देखी गयी है।

Rare Sun Halo seen in Prayagraj What is the mysterious ring surrounding the  Sun | Ring on Sun: क्या होता है Sun Halo, जिसे देखकर लोगों की फटी रह गई  आंखें |

अभी मिलेगी राहत
राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में अभी मौसम ने गर्मी से राहत दे रखी है। सोमवार राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने एक मई के लिए राजधानी के कई इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। . मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान छत, वाहन और अन्य संपत्ति को नुकसान हो सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई. इसके बाद से बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

Weather Update Imd Forecast Of Delhi Hotest Day Of Season Rain In North  India States | दिल्ली समेत इन इलाकों में होगी बारिश, आएगा आंधी-तूफान, पढ़ें  उत्तर भारत के मौसम का नया
वज्रपात को लेकर अलर्ट
झारखंड में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के साहिबगंज में वज्रपात से चार बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। रविवार दोपहर अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में यह सभी बच्चे आ गये। आम के बगीचे में पेड़ के नीचे खड़े 5 बच्चे खेलने निकले थे।

Report By :- PAYAL SINGH, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309