Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपने पति और 2 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी : पति से मांगा तलाक, 2 साल से मौसेरे भाई के साथ चल रहा था प्रेम सम्बंध

0 676

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (बिहार)

यह LOVE है या… पति और 2 बच्चों को छोड़ LOVER के साथ रहना चाहती है मुंगेर की वुमनियां! जानिए पूरा मामला

Bihar Viral News: कहते हैं इश्क पर जोर नहीं,,, यह अंधा होता है. प्राय: यह नैतिकता व अनैतिकता में भेद नहीं कर पाता. इस अंधेपन में कब मर्यादा का बंधन टूट जाता है, यह भी होश नहीं रहता. बिहार के मुंगेर से ऐसी ही कहानी सामने आई है जिसमें दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी, जो रिश्ते में मौसेरा भाई भी है, के साथ जाने को आतुर हो रही है. वहीं, पति उसकी जान बचाने की जद्दोजहद में अस्पताल में धक्के खा रहा है.

- Advertisement -

बिहार के मुंगेर में एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिछले दो साल से महिला का अपने मौसेरे भाई से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और अपने पति से तलाक चाहती है।फरार होने के एक सप्ताह बाद वह वापस अपने घर आई, ये सोचकर कि तलाक के बाद उसका प्रेमी उसे लेने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अभी वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने इसे पॉइजनिंग का केस बताया है।

वहीं,काजल के पति अभिषेक का कहना है कि वह जहां जाना चाहती है जाए, लेकिन वह उसे तलाक नहीं देगा। काजल की जिंदगी बचाने के लिए अभिषेक अभी भी सदर अस्पताल में बैठा है। घटना वासुदेव क्षेत्र के लाल दरवाजा मंगल बाजार की है।

पति को छोड़ प्रेमी साथ भागी दो बच्चों की मां, युवक स्टेशन पर छोड़ हो गया  फरार | MUNGER Leaving children husband WIFE lover Poison stwar | TV9  Bharatvarshक्या है पूरा मामला:
काजल और अभिषेक की शादी 2017 में हुई थी। अभिषेक सुरत में काम करता है। उनके दो बच्चे भी हैं। अभिषेक ने बताया कि काजल के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। अभिषेक 2 अगस्त को मुंगेर वापस आया तो काजल घर पर नहीं थी। अपने पति के आने की सूचना मिलने पर वह अपने प्रेमी मौसेरे भाई राजू के साथ भाग गई। जानकारी के मुताबिक, राजू के परिजनों ने राजू से कहा था कि काजल को अभी छोड़ दो। जब वह अपने पति से तलाक लेकर आएगी, तब उसे अपने साथ रखना। तब राजू ने उसे वापस ले जाने की बात कहकर उसे बरौनी स्टेशन पर छोड़कर चला गया।

Love Affair : पड़ोसी के घर में थी पत्नी, पति ने पकड़ा तो उसे ही देना पड़अभिषेक के मुताबिक, 9 अगस्त यानी बुधवार की सुबह काजल ने अपनी पति को फोन पर कहा कि मै बरौनी स्टेशन पर हूं..मुझे ले चलो। दरअसल, वह अपने पति से तलाक लेने आई थी। पति ने बताया कि उसने अपने ससुर और साले को फोन कर बताया तो वे लोग उसे लेकर मुंगेर चले गए। मुंगेर आने के बाद काजल अपने अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी। जब राजू नहीं आया तब उसने चूहा मारने वाली दवाई खा ली। इसके बाद अभिषेक ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती काजल ने बताया कि उसकी राजू से पहली मुलाकात 2021 में उसकी चाची के घर शादी समारोह के दौरान हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों में प्यार हो गया। काजल ने बताया कि दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता नहीं चला। पहले फोन पर बात होती थी। फिर दोनों मिलने लगे और एक दूसरे को पसंद करने लगे। अब मै उसके बिना नहीं रह सकती। मेरा पति अभिषेक मुझे तलाक दे दे मैं इससे तलाक लेकर अपने बच्चों के साथ राजू के साथ रहना चाहती हूं। काजल का कहना है कि वही उसका सच्चा प्यार है। वही दोनों बच्चों के संबंध में पूछने पर उसने कहां कि मैं दोनों बच्चों को भी अपने साथ ही रखूंगी।

Affair: पति के सोने के बाद रात को पड़ोसी के कमरे में जाती थी महिला, ऐसे हुआ  खुलासा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पति और पत्नी दोनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी तत्काल उसका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (बिहार)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309