Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लॉकडाउन या वीकेंड कर्फ्यू लगेगा? सीएम कर रहे हैं सभी डीएम और एसपी संग बैठक,थोड़ी देर में एलान

0 542

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

बिहार में कोरोना के बदतर हो रही स्थिति को कम करने के लिए लॉकडाउन लगेगा या वीकेंड कर्फ्यू , या फिर कुछ और, यह थोड़ी देर में साफ हो जाएगा. शनिवार को हुए सर्वदलीय बैठक के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जिलों के डीएम और एसपी संग बैठक कर रहे हैं.

शनिवार को सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री खुद इस बात को कह चुके हैं कि आज यानी रविवार को सरकार अपने फैसले के बारे में जानकारी देगी. माना जा रहा है कि आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री खुद बड़े फैसले का ऐलान कर सकते हैं.

- Advertisement -

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना रोज नये रिकॉर्ड कायम कर रहा है. शनिवार को भी सबसे अधिक 7870 नये मामले दर्ज किये गये. वहीं

बिहार में लॉकडाउन या वीकेंड कर्फ्यूकोरोना से शनिवार को 34 लोगों की मौत हो गयी. इसमें पटना में सबसे अधिक 1898 नये मामले सामने आये. इस बीच राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है. विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑक्सीजन उपलब्धता की मॉनिटरिंग कर रही है.

राज्य में प्रतिदिन औसतन करीब एक लाख के करीब लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका भी दिया जा रहा है. इधर, कोविड को लेकर आ रहे देश भर के आंकड़ों में बिहार की स्थिति भी धीरे-धीरे खराब हो रही है. केंद्र के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन नये मरीज आने की संख्या के मामले में बिहार बीते दो-दिनों से कभी दसवें व कभी 11 वें नंबर पर दर्ज किया जा रहा है. जबकि मार्च की शुरुआत में यह आंकड़ा काफी नीचे था.

रिपोर्ट बताती है कि वर्तमान में सबसे अधिक महाराष्ट्र में (प्रतिदिन करीब 60 हजार से अधिक) नये संक्रमित सामने आ रहे हैं. वहां साढ़े छह लाख के करीब एक्टिव मरीज हैं. महाराष्ट्र के अलावा प्रतिदिन नये मामलों में दूसरे नंबर पर यूपी, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर तमिलनाडु और पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़ व कर्नाटक है.

Report By :- ANIAMIKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309