Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लालच ने बना दिया कातिल : दोस्त ने ही दोस्त का कर दिया बेरहमी से कत्ल

0 401

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची के बुंडू इलाके में 26 जनवरी को एक युवक की हत्या हुई थी। अनिल महतो नामक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बुंडू एडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिल के सहकर्मी ही निकले।

कुंडीपुरा के पखड़िया में मारपीट के बाद की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम के बाद  हुआ खुलासा पुलिस ने दर्ज किया मामला | The murder was done after the beating  in Pakhadia of

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि अनिल महतो को मेला घुमाने के नाम पर घर से बुलाया गया था। फिर लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए सहकर्मी शिवचरण मुंडा और रवि सिंह मुंडा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि सभी लोग साथ में काम करते थे। हम दोनों को पैसे की जरूरत थी, इसलिए मृतक युवक अनिल महतो की बाइक को बेचना चाह रहे थे। पुलिस के अनुसार अनिल से लूटे गए 13 हजार रुपए और एक बाइक बरामद किया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दोनों युवक को जेल भेज दिया गया।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309