Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जमशेदपुर : 10वीं स्कूल की छात्रा रिया का 5 दिनों के बाद भी नही मिला सुराग, मां बाप का रो रोकर हो रहा है बुरा हाल

0 530

NEWS DESK, NATION EXPRESS, Jamshedpur

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांट्रेक्टर्स एरिया रोड नंबर 2 की रहने वाली रिया बरवारिया के लापता होने के पांच दिनों के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है. घटना की लिखित शिकायत परिवार के लोगों ने चार दिनों के बाद थाने में की है. इसके बाद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. वहीं दूसरी ओर से परिवार के लोग खासा परेशान हैं.

स्कूल जाने के लिए घर से निकली 10 वीं की छात्रा दो दिनों से लापता, परिजन परेशान – NEWSWING

- Advertisement -

डीबीएमएस में 10वीं की है छात्रा

रिया के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि वह डीबीएमएस स्कूल में 10वीं की छात्रा है. 3 फरवरी को वह घर से यह कहकर शाम 6 बजे निकली थी कि आवश्यक कार्य से बाहर जा रही है और शीघ्र ही लौट आयेगी. इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चला है. बिष्टुपुर पुलिस ने घटना के संबंध में एक सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.

सबसे पहले सबसे तेज सही खबर सटीक खबर देखें सिर्फ NATION EXPRESS न्यूज़ पर।

क्राइम, राजनीतिक समाचार, शेयर मार्केट, देश विदेश, फ़िल्म जगत, राशिफल, टेक्नोलॉजी, कोरोना अपडेट, क्रिकेट, मौसम, UP विधानसभा चुनाव आदि कीहर लेटेस्ट अपडेट के लिए

www.nationexpress.live  को लॉगिन करें

Report By :- SHRUTI OJHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, Jamshedpur

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309