Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

वेलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना ने लाठियों को पिलाया तेल, कहा – कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना’,

0 513

NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल

प्रेमी जोड़ों को शिवसेना की चेतावनी

14 फरवरी यानी Valentine Day को लेकर प्रेमी जोड़े खास तैयारी करते हैं। अपने प्यार के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने की उनकी कोशिश होती है। हालांकि, मध्य प्रदेश में शिवसेना कार्यकर्ताओं (Madhya Pradesh Shivsena) ने वैलेंटाइन डे के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। उन्होंने प्यार करने वालों को वैलेंटाइन डे (Valentine Day Latest News) मनाने से रोकने के लिए धमकी दी है। शिवसेना कार्यकर्ताओं कहा, ‘कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना।

- Advertisement -

Shoib Ibrahim | Romantic couple poses, Couple photography poses, Couple  photoshoot poses

 

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की लाठी पूजा
भोपाल में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध को लेकर खास तैयारी की है। उन्होंने रविवार को कालिका शक्ति पीठ मंदिर में पूजा अर्चना की। यही नहीं इस दौरान वो बाकायदा लाठियों के साथ सामने आए और इसकी भी पूजा की। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों का त्योहार है। पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है ऐसे में हम इसका विरोध करेंगे।

14

लाठियों के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से इस दौरान लाठियों के साथ नारेबाजी भी की गई। उन्होंने कहा, कुछ करते दिखे अगर बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना।’ उनके इस नारेबाजी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम 14 फरवरी को शहर के अलग-अलग जगहों पार्क आदि में जाएंगे। अगर कोई युवक-युवती मिलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

❤Cute Couple❤ @officialkanikamann @nishantsinghm_official  #guddantumsenahopayega #akshan #nish… | Wedding couple poses photography,  Wedding couple poses, Tv couples

 

वैलेंटाइन डे पर पहले भी होता रहा है विरोध
फिलहाल शिवसेना की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद देखना होगा प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है कि वैलेंटाइन डे पर इस तरह के विरोध का तरीका अपनाया जा रहा। हर साल देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध की तस्वीरे सामने आती रही हैं।

Report By :- MUSKAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309