CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची /देहरादून
झारखंड की एक छात्रा के साथ देहरादून में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप एक कुक(खाना बनाने वाला) पर है। आरोपी का नाम उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी ने छात्रा को धमकी भी दिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है छात्रा
देहरादून में क्लेमन टाउन थाना क्षेत्र में रहकर छात्रा न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। पीड़ित झारखंड के रांची की रहनी वाली है। छात्रावास के कुक ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया है। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए और सब ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई की। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
पिछले 6 वर्षों से छात्रावास में रहकर तैयारी कर रही है छात्रा
जानकारी के मुताबिक रांची निवासी 25 साल की छात्रा क्लेमन क्षेत्र के एक छात्रावास में रहकर पिछले छह साल से परीक्षा की तैयारी कर रही है। हॉस्टल में उत्तर काशी जिला के चिन्यालीसौड़ का निवासी 55 वर्षीय उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल छात्रावास में कुक का काम करता है। हॉस्टल की लड़कियों को खाना खिलाने और अन्य काम कर देने के कारण उत्तमी लाल सबका विश्वस्त बन गया था। उसने इसी का फायदा उठाया और रांची की छात्रा के साथ जबरदस्ती की। उत्तमी लाल शनिवार को हॉस्टल में घुसा और छात्रा को खींचकर एक कमरे में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। कुक ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चिल्लाहट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
आरोप है कि इस बीच कुक ने छात्रा को इसकी जानकारी देने पर उसकी हत्या की धमकी दी। हालांकि छात्रा ने मामले की जानकारी लोगों को दी। इतना सुनकर लोगों ने कुक को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस को बुला लिया और उत्तमी लाल को उसके हवाले कर दिया।
क्या कहना है पुलिस अधिकारी का
इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कठैत ने कहा की छात्रा के बयान पर कुक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कूक पहले से छात्रा पर गंदी नीयत रखता था। आरोपी ने पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी। लेकिन मामला दब गया था क्योंकि उसने हॉस्टल में सबसे माफी मांग ली थी।
Report By : ADITI PANDIT / SANA AHMED, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची /देहरादून