Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तांत्रिक की शरण में स्वास्थ्य मंत्री : अपनी परेशानी दूर करने और विरोधियों पर शिकंजा कसने के लिए पत्नी संग तांत्रिक के शरण में पहुंचे बन्ना गुप्ता

0 342

NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

अश्लील वीडियो प्रकरण के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय खुल कर आमने-सामने का चुके हैं। अश्लील वीडियो प्रकरण के बाद प्रतिबंधित पिस्तौल मामले को लेकर सरयू राय राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की। सरयू राय के इस कदम के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

तांत्रिक का ले रहे सहारा
अपनी बढ़ती परेशानी के निवारण के लिए अब बन्ना गुप्ता तांत्रिक का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद के कतरास स्थित गद्दी मुहल्ला में रहने वाले अपने परिचित तांत्रिक अजय शर्मा की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ लगभग एक घंटे पूजा-अर्चना की। हालांकि इसे पूरी तरह से पारिवारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Jharkhand health minister banna gupta - झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के  अश्लील वीडियो चैट को लेकर राजभवन सरकार से पूछेगा क्यों नहीं हुई कार्रवाई,  विधायक ...
सरयू राय ने राजभवन को दी जानकारी
राजभवन से मुलाकात के बाद सरयू राय ने वीडियो जारी की। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि मैंने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि झारखंड में दबंगों की मनमानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बारे बताया कि इनके पास एक प्रतिबंधित पिस्तौल है। इस पिस्तौल के बाबत गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा है कि जिसके पास भी यह पिस्तौल है। चाहें उसका लाइसेंस हो या न हो, प्रशासन उसे जब्त करे और मालखाने में जब्त कराए। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि 27 अप्रैल को उपायुक्त को इससे अवगत कराया था। मैंने बताया था कि बन्ना गुप्ता इस पिस्तौल का सार्वजनिक प्रदर्शन करते रहते हैं।

सरकार से मांगेंगे जानकारी : राज्यपाल
सरयू राय की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक राज्यपाल इस जानकारी से अवाक रह गए। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री वो काम कैसे कर सकता है, जो प्रतिबंधित है। राज्यपाल ने सरयू राय को आश्वासन दिया है कि इस पर वे सरकार से रिपोर्ट मांगेंगे। और गृह मंत्रालय को भी इसकी सूचना देंगे कि कैसे उसके सर्कुलर का उल्लंघन किया जा रहा है।

बन्ना गुप्ता भी सरयू राय पर उठा चुके हैं सवाल
अश्लील वीडियो प्रकरण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सरयू राय को डीएनए टेस्ट कराने तक का चैलेंज दे रखा है। इसके अतिरिक्त सरयू राय की पत्नी की मौत के पीछे की वजह, फंड ट्रांसफर करने आदि को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Report By :- SUJATA MISHRA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309