Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इवनिंग वॉक के दौरान पंजाब स्वीट्स हाउस के संचालक के पुत्र मनीष भाटिया से चेन छिनतई, लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

0 359

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची शहर में चेन छिनतई की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी न किसी क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना ना हो।पहले तो अपराधी महिलाओं को टारगेट करता था अब पुरुषों से भी चेन छिनतई करने लगा है। वहीं लालपुर थाना क्षेत्र में लगातार चेन छिनतई की घटना हो रही है। मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास अपराधियों ने पंजाब स्वीट्स हाउस के संचालक के पुत्र मनीष भाटिया के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिन ली और फरार हो गए। घटना शनिवार रात 8 बजे की है,जब वे इवनिंग वॉक मोरहाबादी एरिया में कर रहे थे।

Ranchi: हरिहर सिंह रोड में महिला से चेन छिनतई का प्रयास, पुलिस जांच में  जुटी – NEWSWING

- Advertisement -

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए। इस संबंध में मनीष भाटिया ने लालपुर थाना में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है।चेन की कीमत दो लाख से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस घटना में पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। हालांकि छिनतई करने वालों  के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आए दिन बाइक सवार अपराधी कभी मोरहाबादी, कभी हरमू, कभी धुर्वा को कभी हरिहर सिंह रोड ,अरगोड़ा में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309