पत्नी की ट्रेन छूटना पति के लिए बन गया आफत, पत्नी को मायके भेज गर्लफ्रेंड को बुलाया, ट्रेन छूटी तो खुल गया पोल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग
पत्नी को मायके भेज गर्लफ्रेंड को बुलाया, ट्रेन छूटी तो खुल गया राज।
खबर हजारीबाग से जहां छठ पूजा में शामिल होने के लिए एक शख़्स की पत्नी अपने मायके को रवाना हो गयी।
दरअसल पत्नी के मायके में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। कारोबारी पति को काम से फुर्सत नहीं थी लिहाजा उसने पत्नी को उसके भाई के साथ मायके भेजने का कार्यक्रम तय कर लिया। पत्नी को कोडरमा स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी लिहाजा वो अपने भाई के साथ सड़क मार्ग से कोडरमा के लिए निकली। पत्नी को कोडरमा पहुंचने में देर हो गई जिस वजह से उसकी फ्रेंड छूट गई ट्रेन छूटने के बाद पत्नी अपने भाई के साथ तो वापस कोडरमा से हजारीबाग लौट आई है !
- Advertisement -
लौटने पर जब अपने घर पहुंची तो पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देख कर दंग रह गई दरअसल पत्नी को मायके भेजने के बाद पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुला दिया था पर इस बात से निकटता की पत्नी मायके चली गई है और अब छठ के बाद ही लौटेगी घर में कोई और मौजूद नहीं था लिहाजा पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पत्नी ने वापस लौटकर रंगे हाथों पकड़ लिया।
अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखकर पत्नी ने जमकर बवाल किया। हद तो तब हो गई जब पत्नी के भाई ने अपने जीजा के गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। इस पूरे वाकए को लेकर काफी देर तक हो हल्ला मचा रहा लेकिन मामला पुलिस तक तो नहीं पहुंचा। ट्रेन छूटने की वजह से पति की भारी फजीहत हो गई और पत्नी का सच्चाई से हो गया सामना।
Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग