Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांटाटोली के पास सेक्स रैकेट का खुलासा : अर्बन रिट्रीट गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां समेत दस गिरफ्तार

0 422

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांचीः राजधानी की पुलिस शहर से अनैतिक देह व्यापार के हर रैकेट के खात्मे के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में इस बार रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित 10 को हिरासत में लिया है.

अर्बन रिट्रीट में रेड

जिस्मफरोशी के खिलाफ रांची पुलिस का एक फिर एक्शन देखने को मिला है. रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया है.

हिरासत में ली गई अधिकांश लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं. होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में ही रख कर वही पर ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था. रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की अनैतिक देह व्यापार को लेकर रेड किया गया, जिसमे काफी लोग पकड़े गए हैं. जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

रात भर पुलिस ने की रेकी

Ranchi police raided hotel and caught 6 girls involved in sex racketमिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में रेड करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही. इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था. ग्राहक भी आ जा रहे थे. पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने रेड किया और मौके से ही सभी लडकियां पकड़ी गईं.

दो महीने के अंदर 65 गए जेल

Sex Racket News 500 Girl from Agra in contact with bhima as sex racket  busted in Agra - सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, यूपी के इस शहर की 500  युवतियां

राजधानी रांची में अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ रांची पुलिस के द्वारा जोरदार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की कार्रवाई का नतीजा ही है कि दो महीने के भीतर 65 से ज्यादा महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तार कई लड़कियां बाहर के देशों की रहने वाली भी थीं.

- Advertisement -

पकड़ी गईं अधिकांश लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं।होटल संचालकों की मदद से उन्हें गेस्ट हाउस में ही रख कर वही पर ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था। गेस्ट हाउस में छापेमारी करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही।इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था।ग्राहक भी आ जा रहे थे।पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने छापेमारी किया और मौके से ही सभी लडकियां पकड़ी गईं।पुलिस सभी लड़कियों से महिला थाना में पूछताछ कर रही है।आगे की कार्रवाई जारी है।

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा,एक दर्जन लड़कियां सहित 6 युवक गिरफ़्तार -  Jharkhand Newsroom

बता दे कि पिछले महीना से प्रदेश की राजधानी रांची में सेक्स रैकेट गिरोह के क्या पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। कई बार कई लड़कियों और लड़कों को पकड़ा गया है। उनके पास से आपत्तिजनक समान और उन्हें आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा गया था। कई लोगों को पुलिस इस मामले में जेल भेज चुकी है इसके बावजूद नई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश की राजधानी में व्यापक पैमाने पर देव व्यापार का धंधा चोरी छुपे चल रहा है। आए दिन पुलिसिया रेड में इसका खुलासा हो रहा है।

Report By :- ANUSHKA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309