Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मोदी की युवा और टैलेंटेड टीम मंत्रिमंडल में होंगे शामिल, 13 इंजीनियर और 5 डॉक्टर है शामिल

0 427

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है।

कैबिनेट विस्तार में आज 43 नेता लेंगे शपथ
केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

- Advertisement -

यूपी से चार चेहरों को मिल सकती है जगह
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इन चेहरों में से दा को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। अभी तक यूपी से जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें अनुप्रिया पटेल और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्र और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का भी नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। सभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

मोदी की टीम में युवाओं को वरीयता 
राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं।

कैबिनेट में 13 इंजीनियर और 5 डॉक्टरों को मिलेगा मौका
टीम मोदी में किसे मिलेगी जगह, किसका प्रमोशन तो किसका कटेगा पत्ता..कौन-कौन  पहुंचा PM आवास..देखें लिस्ट | Modi cabinet expansion leaders jyotiraditya  scindia meenakshi lekhi ...पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

इन मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन
कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Report By :- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD,  NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309