अफ़सोस ! काम नहीं आई दुआएं : गुजरात में दुष्कर्म की शिकार हुई झारखंड की मासूम बेटी हार गयी जिंदगी की जंग
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, वडोदरा / रांची
जिगरी दोस्त बेटी संग ऐसा करेगा, सोचा नहीं था:रेप पीड़िता के पिता बोले- घर आता था आरोपी; बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया
झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुजरात के भरूच जिले में निर्भया की तरह बर्बरता और दरिंदगी का शिकार बनी 10 साल की मासूम की मौत पर दुःख व्यक्त किया है। वडोदरा के एक अस्पताल में सात दिनों तक जिंदी से संघर्ष करने के बाद पीड़िता की मौत हो गई।
https://youtu.be/S72ha6G4-kI?feature=shared
गुजरात के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र (भरूच) में पड़ोसी की हैवानियत का शिकार हुई झारखंड की 10 साल की मासूम 8 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। वडोदरा में इलाज के दौरान सोमवार को उसे दो बार दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उसने शाम 6.15 बजे दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, आरोपी विजय पासवान की रिमांड अवधि 7 दिन बढ़ा दी गई है। झारखंड निवासी 37 वर्षीय आरोपी, बच्ची के पिता के साथ उसी फैक्ट्री में काम करता था और उसकी झोपड़ी के पास रहता था। वह झारखंड के डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। उसके पत्नी-बच्चे झारखंड में रहते हैं, जबकि वह भरूच में नौकरी करता था।
- Advertisement -

डॉक्टरों ने बताया कि 17 दिसंबर की वारदात के बाद सेप्सिस से पीड़िता के अंग प्रभावित हुए। गंभीर जख्मों के चलते पीड़िता की मौत हो गई। आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के नाजुक अंग में सरिया डाल दिया था। वहीं, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से मुंह कुचल दिया था। पीड़िता की पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
परिजनों से बातचीत नहीं करने दे रहा गुजरात प्रशासन

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मासूम की मौत की सूचना के बाद परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। उनका फोन बंद करा दिया गया है। जिस अस्पताल और वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा था। वहां भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। किसी को वहां मिलने ही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भी गुजरात में कांग्रेस के नेताओं को कहा कि वे परिजनों की मदद करें। सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में पीड़ित परिवार को मदद करने का निर्देश झारखंड के अफसरों को दिया है।
मासूम के लिए न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने X अकाउंट पर लिखा है कि भरूच, गुजरात में झारखंड के एक श्रमिक की इस बच्ची के साथ जो हुआ, वह हमें झकझोर कर रख देता है। हमने हरसंभव कोशिश की, उसे बचाने के लिए, उसे एक नया जीवन देने के लिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर टीम लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रही। गुजरात सरकार और अधिकारियों से लगातार बातचीत कर हमने हर सहायता पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्यवश, आज शाम हमारी तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। इस मासूम के लिए न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हम सुनिश्चित करेंगे कि उसके हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले। मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड सरकार ने गुजरात सरकार से अपील की है कि यह मामला फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और न्याय में कोई देरी न हो।
क्या है पूरी घटना

गुजरात में भरूच जिले के जघडिया जीआईडीसी में 16 दिसंबर की शाम झारखंड के पलामू के रहने वाले मजदूर दंपत्ति की 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म करने वाला भी झारखंड के पलामू का ही रहने वाला है। आरोपी ने न केवल रेप किया बल्कि पीड़िता के नाजुक अंग में सरिया घुसेड़ दिया। गंभीर जख्मों के चलते पीड़िता की मौत हो गई। भरूच में प्राथमिक उपचार-सर्जरी के बाद पीड़िता का वडोदरा में इलाज चल रहा था।
पीड़िता के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने का किया जा रहा प्रयास
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि मासूम बच्ची के पार्थिव शरीर को झारखंड लाया जाए, ताकि उसके पैतृक गांव पलामू में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर न्याय दिलाने की कोशिश
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह एक कठिन समय है, लेकिन झारखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा – ‘इस मासूम के लिए न्याय सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि उसके हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले। मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड सरकार ने गुजरात सरकार से अपील की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और न्याय में देरी न हो।
मंत्री के साथ पूरी टीम गई थी गुजरात
11 दिन पहले हुए दुष्कर्म मामले की जानकारी मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री दीपिका सिंह, एडीजी सुमन गुप्ता और आईएएस किरण पासी गुजरात गई थीं। पीड़िता के परिजन से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली थी। स्थानीय प्रशासन से भी घटना की जानकारी ली गई। झारखंड से गई उच्चस्तरीय टीम ने उसके बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की थी। टीम के सदस्यों ने गुजरात की समाज कल्याण मंत्री से भी मिलने का प्रयास किया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी।
Report By :- PALLAVI SINHA / SHWATA JHA, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, वडोदरा / रांची