Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कट्टा दिखाकर रौब झाड़ रही थी ‘रिवॉल्वर रानी’ इंस्टाग्राम पर अपलोड किए फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 462

NEWS DESK, NATION EXPRESS, उज्जैन

उज्जैन पुलिस ने एलएलबी के छात्र और बीए की छात्रा को पिस्टल कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल छात्रा ने दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर कट्टे और देसी पिस्टल के साथ फोटो डाल दी थी। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों एक्टिवा से इंदौर रोड पर घूम रहे थे उसी दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

उज्जैन के निजी कॉलेज से एलएलबी कर रहे छात्र कृतक भदौरिया और बीए कर रही छात्रा श्यामा डाबी को उज्जैन पुलिस ने पिस्टल कट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छात्रा श्यामा डाबी में दोस्तों पर रोक झड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर देसी कट्टे और देसी पिस्टल के साथ फोटो डाली थी। फोटो जैसे ही वायरल हुई तुरंत पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों ही उज्जैन इंदौर रोड पर घूम रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से कट्टे पिस्टल के साथ कारतूस भी बरामद किए गए।
उज्जैन की रिवॉल्वर रानी : दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर कट्टे और देसी पिस्टल के साथ डाली फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि पूछताछ में दोनों ने हथियार लाने की कोई जानकारी नहीं दी। वहीं अब पुलिस हथियार बेचने वालों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि श्यामा के पिता मजदूरी का काम करते हैं वहीं छात्र कृतक भदौरिया के पिता पंचर जोड़ने का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

Report By :- VARSHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उज्जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309