Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मज़ार पर चादर चढ़ाने के बाद 22 वर्षीय युवती के साथ उसी के दोस्तों ने किया गैंगरेप

0 484

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बिजनौर  (उत्तर प्रदेश )

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है जब युवती और उसका दोस्त इरशाद अहमद पुरैनी स्थित मजार पर चादर चढ़ाने गए थे. वापसी के दौरान नगीना थाना क्षेत्र में आरिफ व अफसार हुसैन नाम के दो लोगों ने बाइक रुकवाई और उनके साथ मारपीट की.

Pin by _F!zA_J_ on TV ACTRESS | Jennifer winget, Islamic girl, Girls dpz

- Advertisement -

मारपीट के दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया. इसी दौरान युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी. थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर धारा 376डी, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल इजहार व मोनिस को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है, जबकि फरार उमेर की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

 

Report By :- SHIVANI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309