Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SP डॉ. शम्स तब्रेज के नेतृत्व में सिमडेगा पुलिस ने 25 लाख रुपये का गांजा किया बरामद

0 486

CRIME DESK, NATION EXPRESS, सिमडेगा

झारखंड के सिमडेगा जिले के गिरदा ओपी की पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्‍य का 50 किलो गांजा जब्त किया है। बाजार में इसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही गांजा तस्करी में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा छि‍पाकर ले जा रहे थे। । SP डॉ. शम्स तब्रेज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। इसे लेकर पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि ये कोडरमा में गांजे की सप्लाई करने जा रहे थे।

- Advertisement -

कार के रोकते ही भागने लगे थे तस्कर
तस्कर ने बताया कि ये  ओड़िशा के गजपति जिला के आखुबेड़ा गांव से पहले बस से राउरकेला लाए, फिर भाड़े की गाड़ी में गांजा लेकर कोडरमा जा रहे थे। - Dainik Bhaskarगिरदा ओपी क्षेत्र में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। चालक के कार रोकते ही कार में सवार 5-6 लोग उतरकर भागने लगे। इसे पुलिस टीम ने खदेड़कर धर दबोचा।

इनकी हुई है गिरफ्तारी
गिरफ्त में आए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमशः जिला गजपति (ओड़िशा) निवासी सुधाकर नायक, क्लेमेंट नायक, दीपक बेहरा, पंकज नायक अजय नायक एवं जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िशा) निवासी प्रदीप दास बताया।

प्लास्टिक में सील कर के लाया जाता है गांजा
पूछताछ के क्रम में सुधाकर नायक ने बताया कि कार की डिक्की में पारदर्शी रंग की प्लास्टिक में सीलबंद किया हुआ भारी मात्रा में गांजा लोड है। उसने बताया कि यह भी बताया गया कि वे लोग ओड़िशा के गजपति जिला के आखुबेड़ा गांव के अलग-अलग घरों से गांजा खरीद कर इसे सीलबंद करते हुए बस के द्वारा पहले राउरकेला लाया, फिर भाड़े की गाड़ी में गांजा लेकर कोडरमा जा रहे थे।

Report By :- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, सिमडेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309