रांची के नए SSP चन्दन कुमार सिन्हा ने पदभार संभाला : कहा- रांची में कई चुनौती, महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे उपलब्ध हूं मैं
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के नये सीनियर एसपी आईपीएस चन्दन कुमार सिन्हा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने पूर्व एसएसपी कौशल किशोर से पदभार लिया. पदभार लेने के बाद चन्दन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजधानी में क्राइम कंट्रोल के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष नजर होगी. हर इलाके के छोटे से बड़े अपराधी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जिला में तैनात डीएसपी और थानेदार एक टीम के तहत काम करेंगे. राजधानी में कई चुनौतियां है, महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा मैं,
नये सीनियर एसपी आईपीएस चन्दन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाना उनकी प्राथमिकता है. संगठित गिरोहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: रांची के नए एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी में कई चुनौतियां हैं. यहां वीआईपी मूवमेंट बहुत ज्यादा है साथ ही कई संगठित आपराधिक गिरोह भी समय-समय पर शहर को अशांत करने की कोशिश करते हैं. वैसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही राजधानी की पुलिस एक टीम के रूप में काम करेगी. पदभार ग्रहण करने के बाद SSP चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में यह सबसे ऊपर यह है कि किसी भी आम जनता को पुलिस तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो. पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होना होगा तभी अपराध की घटनाओं पर भी लगाम लगेगा !
- Advertisement -
राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को किया था
आपको बता दे कि झारखंड में राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को किया था, राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम जारी की। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, रांची के एसएसपी किशोर कौशल को पूर्वी सिंहभूम का नया एसएसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा इससे पहले पलामू के एसपी थे। पलामू में रिष्मा रमेशन के एसपी बनने के बाद चंदन कुमार सिन्हा पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। रांची के एसएसपी किशोर कौशल का पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी के पद पर तबादला हुआ है।
जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला
1- माइकल राज एस. : डीआइजी विशेष शाखा
2- चंदन कुमार सिन्हा: एसएसपी रांची
3- किशोर कौशल: एसएसपी रांची से एसएसपी जमशेदपुर
4- हरिश बिन जमां : एसपी यातायात रांची से एसपी लोहरदगा
5- हरविंदर सिंह : एसडीपीओ सरायकेला से एसपी गुमला
6- ऋषभ गर्ग को एसडीपीओ मेदिनीनगर पलामू से एसपी ग्रामीण जमशेदपुर बनाया गया
7- कपिल चौधरी का एसडीपीओ चक्रधरपुर से एसपी ग्रामीण धनबाद तबादला
8- दीपक कुमार पांडेय को सीनियर डीएसपी अभियान लोहरदगा से एसपी गढ़वा भेजा गया
9- अनुदीप सिंह को सीनियर डीएसपी एसआइआरबी-2 खूंटी से एसपी कोडरमा भेजा गया
10- अनिमेष नैथानी को सीनियर डीएसपी खलारी से एसपी जामताड़ा बनाया गया
11- राजकुमार मेहता को सीनियर डीएसपी जैप-7 हजारीबाग से एसपी सिटी रांची
12- मनीष टोप्पो को सीनियर डीएसपी विशेष शाखा से एसपी ग्रामीण रांची बनाया गया
13- आरिफ एकराम : सीनियर डीएसपी सीसीआर हजारीबाग से एसपी एसीबी
14- कैलाश करमाली को सीनियर डीएसपी मुख्यालय लातेहार से एसपी एसीबी बनाया गया
15- पूज्य प्रकाश को एसडीपीओ हुसैनाबाद पलामू से एसपी विशेष शाखा भेजा गया
16- अजय कुमार एसडीपीओ बुंडू से एसपी विशेष शाखा बनाए गए
17- शंभू कुमार सिंह का एसडीपीओ टंडवा चतरा से एसपी विशेष शाखा तबादला
18- अजीत कुमार को एसडीपीओ बालूमाथ लातेहार से एसपी नगर धनबाद भेजा गया
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI