Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DGP अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा – स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी बधाई

0 535

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Ajay Kumar Singh: 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह डीजीपी के पद पर योगदान देने से पहले पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी भी थे. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत रामगढ़ के एएसपी के तौर पर की थी.

झारखंड पुलिस को उसका नया मुखिया यानी डीजीपी मिल गया है. 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस की कमान सम्भाल ली है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की कई ज्वलंत समस्याएं है जिसे लेकर पुलिस महकमा काफी गंभीर है. नए डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि जो अच्छी चीजें चल रही हैं, उसे आगे भी शुरू किया जाएगा.

- Advertisement -

झारखंड के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह

 

झारखंड मे भले नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा हो लेकिन अभी भी झारखंड के दक्षिणी-पश्चिम में नक्सलवाद अपने सुरक्षित ठिकानों को बचाने मे कामयाब रहा है, जिसे लेकर वर्तमान डीजीपी भी गंभीर हैं. उन्होंने भी कहा कि इस किले को ध्वस्त करने के लिए जो भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है उसे आगे भी जारी रखा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने संगठित अपराध के साथ साइबर के लिए भी कार्यों के किये जाने की बात कही ताकि साइबर अपराध की जो चुनौतियां है उसे खत्म किया जा सके.

नियुक्ति नोटिफिकेशन जारी होने के दूसरे दिन संभाली जिम्मेदारी, सीएम से की  मुलाकात | Took over the responsibility on the second day of the appointment  notification, met the CM - Dainik ...

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मॉडर्न बनाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है, साथ ही पुलिस केंद्रों को भी दुरुस्त करना और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना  उनकी प्राथमिकता रहेगी. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह डीजीपी के पद पर योगदान देने से पहले पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी भी थे. अजय कुमार सिंह राज्य में एडीजी रैंक में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, रेल में सेवाएं दे चुके हैं.

वो हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में बतौर एसपी भी सेवाएं दे चुके हैं. अपने 32 साल के पुलिस कैरियर में डीजीपी अजय कुमार सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर जैसे शहरों के एसपी भी रह चुके हैं. उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में झारखंड के रामगढ़ जिले में एएसपी के पद पर हुई थी.

राज्य के नये डीजीपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) अजय कुमार सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Report By :- SHWETA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309