Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

छह लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वाली महिला दारोगा ऑन ड्यूटी दिखाती थी ब्यूटी ! क्यों डरता है तू यार मुझपे दांव लगा : पुलिस वर्दी में सब इंस्पेक्टर मैडम की रील्स वायरल, SP ने की कार्रवाई

0 760

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (BIHAR)

रील बनाकर नियमों को तार-तार करती हैं दरोगा जी

बिहार की ब्यूटी क्वीन सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी को ड्यूटी के दौरान रील्स बनाना भारी पड़ गया। जब तक उनका वीडियो वायरल नहीं था तब तक तो ठीक था, जैसे ही रील्स वायरल हुआ, मामला एसपी तक पहुंच गया। जांच के आदेश दिए गए है। उन पर ऑन ड्यूटी रील्स बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है।

- Advertisement -

अलग-अलग पोज में वीडियो बनना और फिर गाने साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना बिहार की एक सब इंस्पेक्टर के मुसीबत लेकर आया। मुंगेर के बरियारपुर थाने में पोस्टेड एसआई पूजा कुमारी ने अब अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया। फोन को स्वीच ऑफ कर लिया। उनके इंस्टाग्राम आईडी पर पुलिस वर्दी में सरकारी हथियार के साथ कई वीडियो अपलोड है। अब यही वीडियो उनके लिए परेशानी का सबब बन गया।

Bihar SI Pooja Verma Instagram Reel Controversy | Pooja Verma | ऑन ड्यूटी  थाने में वर्दी पहने कई वीडियो; मुंगेर एसपी बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई -  Dainik Bhaskar

आफत की रील्स

एसआई पूजा कुमारी के खिलाफ ऑन ड्यूटी वीडियो बनाने को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक कोई भी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी वीडियो नहीं बना सकता है। इसका पालन नहीं करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का आदेश है। जबकि पूजा कुमारी के ज्यादातर रील्स ऑन ड्यूटी बनाए गए हैं।

Munger SI Viral Video : मुंगेर की महिला दारोगा को Reels बनाना पड़ा भारी -  YouTube

जांच के आदेश

मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है। अगर उन पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर पहले से भी हिदायत दिया जा चुका है।

6 लाख फॉलोअर्स वाली महिला दारोगा, छापेमारी हो या गश्ती, हर जगह बनाती है  Reels - Bihar munger sub inspector pooja verma with 6 lakh followers  whether raiding or patrolling makes instagram

2021 बैच की SI

2021 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ड्यूटी के दौरान अलग-अलग वीडियो बनाती थीं। बाद में उसे रील्स में कन्वर्ट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती थीं। इंस्टाग्राम पर इनके छह लाख ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इनके एक-एक वीडियो का मिलियन में व्यूज मिलता था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दे दिया। लिहाजा महिला दारोगा ने अपने सोशल मीडिया आईडी को डिलीट कर दिया।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309