Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इश्क में पागल जीजा का साली पर आया दिल, नाबालिग साली को लेकर जीजा फरार

0 602

NEWS DESK, NATION EXPRESS, सागर

बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग साली से प्रेम प्रसंग जीजा  को महंगा पड़ गया। प्रेम प्रसंग के चलते जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर भाग गया। जबकि आरोपी के पत्नी और बच्चे भी हैं। इसकी शिकायत ससुर ने थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले ही सागर के एक युवक की शादी बीना थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी लेकिन युवक को ससुराल में नाबालिग साली से इश्क हो गया।

साली के प्रेम में पागल हुआ जीजा :: In24News

- Advertisement -

इश्क में पागल जीजा ने साली से मिलने जुलने के लिए पत्नी और बच्चों को मायके में छोड़ दिया। पत्नी बच्चों से मिलने के बहाने ससुराल में उसका आना जाना होने लगा। इस बीच उसे मिलने में दिक्कत आ रही थी तो जीजा ने साली को भगा ले जाने का मन बना लिया। 31 दिसंबर को अपनी नाबालिग साली को लेकर भाग गया। बेटी के गायब होने पर ससुर ने बीना थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जीजा साली का जुनूनी इश्क - Sarita Magazine

दोनों करीब तीन महीने तक साथ रहे। इस बीच पुलिस ने भी जीजा पर अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश तेज कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी इंदौर में साली के साथ रह रहा है। होली पर वह सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर आया तो आरोपी को हिरासत में लिया गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस टीम दोनों को पकड़ लाई।

इस मामले में पुलिस ने नाबालिग साली को बरामद कर आरोपी जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। साली का सिविल अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Report By : PALAK SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, सागर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309