NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
सबसे सुखी वही जो दूसरों के काम आये : संजय मिश्रा
अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची में नवजात बच्चों के आईसीयू में एनजीओ पैराडाइस द्वारा दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रदान किया गया!
जिसका उदघाटन प्रभात ख़बर के संपादक संजय मिश्रा और अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव मोख्तार अहमद एवं पैराडाइस के सचिव आलोक पोद्दार समेत जिम्मेदार लोगों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया
अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब झुग्गीवासियों की देखभाल करने वाला एक चैरिटेबल अस्पताल है!
सबसे सुखी वही है जो किसी और के काम आए! किसी को कुछ देना महक दान मात्र नहीं होता है, यह जीवन का एक सार्थक बदलाव होता है! पैराडाइस के आलोक पोद्दार ने कहा कि
जब आप किसी के लिए कुछ अच्छा करते हैं तो कई और लोगों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं और यही रहना एक सामाजिक प्रयास बन जाती है!
मालूम हो की ऑक्सीजन कोंसटेटर की कुल लागत लगभग 1,40,000 रुपए है! अंजुमन इस्लामिया के महासचिव मोख्तार अहमद ने कहा कि
हम अपने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि उनकी सहायता के बिना यह सब मुमकिन नहीं था! कार्क्रम में मोहम्मद शहीद, नदीम खान, मोहम्मद फ़ारूक़, साजिद उमर, सज्जाद बबलू सहित कई लोग मौजूद थे !
- Advertisement -
रांची से अलीशा तिवारी की रिपोर्ट