हजारीबाग में बवाल: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, किया लाठीचार्ज, इंस्पेक्टर का भी सिर फटा, कई गंभीर रूप से घायल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग
हजारीबाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज:पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हटाना चाहा तो लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; प्रदर्शनकारियों ने किया वाहन क्षतिग्रस्त
हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बानादाग साइडिंग को लेकर जारी महा आंदोलन के तहत प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने रविवार को लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी चोटिल हुए हैं। दरअसल, पुलिस बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शन को समाप्त करवा रही थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
- Advertisement -
कोल साइडिंग के विरोध में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर कोयला डंप किया जा रहा है, उसका मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही प्रतिदिन करीब 3 हजारा ट्रकों के चलने से उड़ने वाले डस्ट से लोगों को काफी समस्या हो रही है। इसको लेकर कई प्रदर्शनकारियों पर व समर्थन दे रहे नेताओं के विरुद्ध कटकमदाग थाना में तीन FIR दर्ज किया गया है।
इधर, आज के हंगामे के बाद बाना दाग साइडिंग व आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सारे घटनाक्रम पर एसपी मनोज रतन चौथे नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के बल प्रयोग और लाठीचार्ज में जहां रैयतों को चोट लगी है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि पेलावल इंस्पेक्टर का भी सिर फटा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। आक्रोश बना हुआ है लेकिन पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
Report By :- SHWETA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग