Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोक अदालत से आया अनोखा फैसला : अब पत्नी के साथ घर में रह सकेगी ‘गर्लफ्रेंड’ भी…

0 651

NEWS DESK, NATION EXPRESS, खंडवा (मध्य प्रदेश)

एक ही घर में पति 15-15 दिन पत्नी और प्रेमिका के साथ रहेगा: कोर्ट

लोक अदालत से आए एक अनोखे फैसले में ‘पति और पत्नी’ के साथ अब ‘वो’ भी घर में रह सकेगी

बीवी और गर्लफ्रेंड एक साथ – इससे अच्छे दिन भला और क्या हो सकते …

लोक अदालत से आए एक अनोखे फैसले में ‘पति और पत्नी’ के साथ अब ‘वो’ भी घर में रह सकेगी। अदालत ने एक शख्स को आदेश दिया है कि वह बारी-बारी से 15-15 दिन अपनी पत्नी और महिला ‘पार्टनर’ के साथ बिताए । इस शख्स की पत्नी और उसकी पार्टनर एक ही छत के नीचे रहती हैं । लोक अदालत में गत शनिवार आए इस फैसले के तहत धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के मांधाता निवासी पति बसंत माहूलाल और पत्नी शांति के साथ बसंत के साथ पिछले दस साल से ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही रामकुमारी भी एक ही घर में रहेगी।

- Advertisement -

पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) 2019: कास्ट एंड क्रू, स्टोरी, कहानी,  फोटो, तस्वीरें, रिव्यू, रिलीज़ डेट, वीडियो और ट्रेलर | Pati Patni Aur Woh  Movie In Hindi - FilmiBeat Hindiलोक अदालत ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘लिव इन रिलेशनशिप’ को मान्यता देने के मद्देनजर यह फैसला दिया है। उसको अपने ‘पार्टनर’ के मकान, खेत एवं जमीन में आधा हिस्सा भी मिलेगा।


इस फैसले में सबसे अनोखी बात तो यह है कि एक कमरे में पति रहेगा, जो घर के बीच में है। वहीं, उसके दूसरी ओर के एक कमरे में पत्नी और दूसरे कमरे में ‘वो’ रहेगी। पति के कमरे का दरवाजा दोनों कमरों में खुलेगा तथा पति का कमरा दोनों की ओर पन्द्रह-पन्द्रह दिन के लिए खुलेगा। (एजेंसी)

Report By :- SHALINI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, खंडवा (मध्य प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309