CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची
डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस ने तिवारी को सोमवार को इटावा से गिरफ्तार किया था
यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को मंगलवार को झारखंड पुलिस पटना से दिन के 2 .15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लेकर पहुंची. कड़ी सुरक्षा के बीच तिवारी को अरगोड़ा थाना प्रभारी यहां से सदर अस्पताल लेकर गये. डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस में सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था. सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज है. 16 अगस्त 2021 को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी; तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.!
- Advertisement -
Report By :- ALISHA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची