Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बैंड-बाजे के साथ निकलने वाली थी बारात… गर्लफ्रेंड ने पहुंचा दिया सरकारी ससुराल

0 415

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलामू

पलामू में पुलिस के साथ पहुंची लड़की; रेप केस में जेल पहुंचे दूल्हे राजा

झारखंड में दूल्हा बारात जाने के लिए तैयार हो रहा था। शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। दूल्हे राजा भी करीब-करीब तैयार ही हो गए थे। बाहर गाड़ियां और बैंड-बाजे भी रेडी थे। पटाखें छोड़े जा रहे थे। तभी उसकी गर्लफ्रेंड पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई। और उसकी शादी रुकवा दी। लड़की ने लड़के पर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस दूल्हे राजा को ससुराल की बजाय थाने लेकर आ गई। मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर का है। बताया जा रहा है कि घर में पुलिस के पहुंचते ही लड़के के परिवार वालों के होश उड़ गए।

- Advertisement -

Pin on Cute Girls

लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बजलपुर गांव के रहने वाले करण सिंह का संबंध एक महिला से था। सतबरवा थाना क्षेत्र की यह महिला तलाकशुदा थी। करण और महिला के बीच 2016 में दोस्ती हुई। इसके बाद रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। महिला का आरोप है कि युवक पिछले 6 सालों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। इसी बीच लड़के की शादी कहीं और तय हो गई।

महिला को इस बात की जानकारी मिली तो वह शादी रुकवाने के लिए मेदिनीनगर महिला थाने पहुंच गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने बताया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने संबंधी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लड़के का तिलक चढ़ चुका था। मटकोड़वा कार्यक्रम संपन्न हो चुके थे। शनिवार को बारात निकलनी थी। उसी वक्त तरहसी पुलिस की मदद से लड़के को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Report By :- NEHA RAJPUT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलामू

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309