Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के ठाकुरगांव में 2 लाख रुपये लूटकर भाग रहे 3 क्रिमिनल्स को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस हाजत से 1 लुटेरा फरार

0 471

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के खखरा गांव के ग्रामीणों ने दिलेरी का परिचय दिया है. उज्जवल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से इटेहे नदी के पास से 1,33,824 रुपये लूटकर भाग रहे 3 क्रिमिनल्स को हथियार के ग्रामीणों ने पकड़ा. इसके बाद तीनों क्रिमिनल्स को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

क्या है मामला

- Advertisement -

jharkhand crime news lakhs rupees looted in thakurgaon area of ranchi 3  criminals running away caught by villagers handed over to police smj |  राजधानी रांची के ठाकुरगांव में लाखों की लूट,रांची जिला अंतर्गत ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे नदी के पास से उज्ज्वल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियार के बल पर अपराधियों ने 1,33,824 रुपये लूट लिये. इसी बीच लूटे रुपये को लेकर भागने की कोशिश कर अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए दौड़ाया. ग्रामीणों को सामने आते देख अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी किया, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी का परिचय देते हुए 3 अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.

ग्रामीणों के गिरफ्त में अाये अपराधियों में बुढ़मू थाना क्षेत्र के मनातु निवासी सजीबुल अंसारी, खलारी निवासी तनवीर अंसारी और पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिरूटोला निवासी अमजद अंसारी को हथियार के साथ पकड़ा गया था. फाइनेेंस मैनेजर से रुपये लूटने के बाद ग्रामीणों के पीछा करने पर अपराधियों ने रुपये का झाड़ियों में फेंक दिया था. इधर, पुलिस ने पकड़ाये अपराधियों की निशानदेही पर फेंके रुपये की खोजबीन की और झाड़ी से रुपये को बरामद किया. पुलिस रुपये का मिलान कर रही है.

इससे पहले भी हो चुकी है लूटपाट की घटना

बताया गया कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे नदी के पास गत 25 अक्टूबर को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों से लूटपाट की थी. इस मामले में भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. इधर, अपनी लापरवाही के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मी लूट के शिकार हो रहे हैं. ठाकुरगांव व बुढ़मू पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बैठक कर उन्हें बताया था कि जब भी क्षेत्र के कलेक्शन के लिए आते हैं, तो थाना को इसकी सूचना दे. वहीं, जाते समय पुलिस को पेट्रोलिंग पार्टी की सुरक्षा दी जायेगी. इसके बावजूद फाइनेंस कंपनी के मैनेजर इसकी सूचना पुलिस को नहीं देते हैं. यही कारण है कि अपराधी इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम देते हैं.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309