Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सऊदी अरब में नहीं हुआ ईद के चांद का दीदार, 2 मई को मनायी जाएगी ईद, भारत में 3 मई मंगलवार को पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

0 442

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सऊदी अरब के बाद यूएई में भी आज ईद का चांद देखने की कोशिश की गई. लेकिन यूएई में भी चांद नहीं दिखा. जिसके बाद हुकूमत की तरफ से ऐलान हुआ है कि यूएई में 2 मई सोमवार को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी, सऊदी में आज शनिवार को ईद का चांद देखने की कोशिश की गई. लेकिन ईद का चांद नहीं दिखा. जिसके बाद सऊदी हुकूमत ने ऐलान किया है कि अब ईद का त्योहार 2 मई को मनाया जाएगा. आपको बता दें भारत के मुकाबले सऊदी अरब में एक दिन पहले रोजे शुरू हो जाते हैं. जिसके कारण वहां पहले ईद का चांद देखा जाता है.
Eid-ul-Fitr 2021: आज नहीं दिखा चांद, देश भर में शुक्रवार को मनाई जाएगी ईद |  Eid-ul-Fitr 2021 No moon Eid will be celebrated across the country on  Friday – News18 हिंदी

- Advertisement -

 3 मई को भारत में हो सकती है ईद

भारत में 1 मई को ईद का चांद देखा जाएगा. अगर चांद दिख जाता है तो ईद 2 मई को मनाई जाएगी वरना 3 मई को पूरे भारत में ईद का त्यौहार बड़े हर्षो उल्लास से मनाया जाएगा. ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है. मुस्लिम समाज 30 दिन रोजे रखते हैं जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है.

क्या होता है ईद के दिन

आमतौर पर ईद के दिन घरों में शीर खूरमा बनाया जाता है. इसके साथ कई पकवान भी बनते हैं. सुबह होने के बाद ईद की नामज अदा की जाती है. जिसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलते हैं, और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं.

  3 मई चांद नजर आने के बाद इसकी सूचना हिंदपीढ़ी इस्लामी मरकज कार्यालय को तुरंत दें। साथ ही मकामी जिले के रूहत ए हेलाल कमेटी को भी खबर दें ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके। वहीं रविवार को चांद देखने के लिए काजीयाने शरीयत व उलेमा-ए-केराम दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रेसालदार डोरंडा रांची में मौजूद रहेंगे। चांद देखने के लिए एदारा-ए-शरिया ने राज्य भर में बड़ी व्यवस्था की है। एदारा-ए-शरिया झारखंड रांची से संपर्क के लिए निम्न मोबाइल नंबर हैं।

चांद नजर आने पर इन नंबरों पर दें सूचना

6202583475, 9835553380, 9199780992, 9771338239, 9934137121,9939235678, 7070207995, 7366854786, 9334427997, 9304411329, 9835365215, 9199883085, 9693974786, 8862981017, 6202583475।

रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में

रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने कहा- ईद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में गश्‍त तेज कर दी गई है। हर तरफ पुलिस की कड़ी निगरानी और पैनी निगाह है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से निपटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने उम्‍मीद जतायी कि भाईचारगी और सदभाव का यह त्‍योहार राजधानी रांची में एक अलग तरह की खुशियों का पैगाम दे जायेगा।

Report By :- HEENA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309