Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बॉयफ्रेंड का मर्डर कर महिला ने दोस्तों को खिला दी बिरयानी

0 553

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, दुबई

हाइलाइट्स

  • बिरयानी में मिले इंसानी दांत तो फैल गई सनसनी
  • लड़की ने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर बनाई बिरयानी
  • बिरयानी में डाले बॉयफ्रेंड के लाश के टुकड़े

बिरयानी… बिरयानी सुनकर आ गया ना मुंह में पानी…. जब भी खुशी का मौका होता है तो एक बात जरूरी कही जाती है आज तो ​बिरयानी की पार्टी होगी, लेकिन अगर आपको कहा जाए की इंसानी मांस की ​बिरयानी तो आपको कैसा लेगागा। जी हां इंसानी मांस की ​बिरयानी… ऐसी ​बिरयानी एक बार बन चुकी है। लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। लोगों ने बड़े मजे से खाई थी ये ​बिरयानी….

- Advertisement -

दरअसल, बात यूएई की है… यूएई मेंं 30 साल की एक युवती एक लड़के के साथ 7 सालों से साथ में रहती थी। दोनों एक दूसरे को खूब प्यार करते थें। कुछ समय बाद दोनों में खटास पैदा होने लगी, आए दिन दोनोंं मेंं झगड़ा होने लगा। लड़के ने लड़की से दूरियां बना ली, लेकिन जब लड़की को सच्चाई का पता चलता तो, उसके सिर पर खून सवार हो गया। लड़की को पता चला की उसके प्रेमी का किसी दूसरी लड़की से नैन मटक्का चल रहा है। इसके बाद लड़की और लड़का अलग रहने लगें

बॉयफ्रेंड से रिश्ता टूटने पर महिला ने उसकी बिरयानी बना कर लिया बदला -  YouTube

लड़की ने बनाई बॉयफ्रेंड के लाश की बिरयानी

लड़की भले ही अलग रहने लगी, लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। एक दिन लड़की ने अपने पूराने बॉयफ्रेंड को अपने घर पर खाने के लिए बुलाया। दोनों की बातों ही बातों मे लड़ाई होने लगी, उसी दौरान लड़की ने लड़के पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला रात का था, लड़की ने पूरी रात लाश के साथ बिताई। अगले दिन सुबह लड़की को उसकी एक महिला मित्र का फोन आता है कि वह उससे मिलने उसके घर आ रही है। लड़की ने अपनी सहेली से काफी मना किया लेकिन वह नही मानी। इसके बाद आरोपी लड़की तुरंत घर की सफाई मेंं जुट जाती हैं। घर में पड़े खून के धब्बों को साफ करती है। और लाश को स्टोर रूम में बंद कर देती है।

Women killed her boyfriend and cooked his body । ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर कर  महिला ने शव से बनाई बिरयानी, मजदूरों को खिलाई

बाजार से की खरीददारी

थोड़ी देर बाद लड़की की सहेली आती है तो दोनों साथ में कॉमी पीती है। आरोपी लड़की अपनी सहेली के सामने ऐसे बात करती है, कि जैसे घर में कुछ हुआ ही नही। इसके आद जब उसकी सहेली वापस चली जाती है। इसके बाद आरोपी लड़की कुछ पैसों का इंतजाम करती है और मार्केट से बड़े-बड़े बर्तन, चाकू, आरी, कुकर, मीट ग्राइंडर और एक गैस लेकर आती है।

हड्डियों का बनाया पाउडर

सारा सामान लाने के बाद वह आरी की मदद से बॉयफ्रेंड की लाश को छोटे-छोटे टुकडे करती है। उसके बाद लाश के टुकड़ो को बड़े-बड़े बर्तनों में रखकर पानी डालकर गैस में कई घंटों तक पकाती है। इसके बाद हड्डियों को अलग बर्तन में ले लेती है। वही मांस को ब्लैंडर में डालकर बारीक कर लेती है। इसके बाद ग्राइंड किए हुए इंसानी मांस को चावलों के साथ प्रेशर कुकर में पकाने के लिए डालती है। ऊपर से ये उसमें बिरयानी मसाला और दूसरे मसाले डालकर बिरयानी बना लेती है। वही हड्डियों को पहले ओवन में भून लेती है और फिर उन हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लेती है और पाउडर को नालियों में बहा देती है। उसके बाद चावल और इंसानी मांस से तैयार बिरायनी को पास ही में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे पाकिस्तान मजदूरों को बांटकर आ जाती है।

दांत से खुला बिरयानी का राज

लड़की को लगता है कि उसने जो किया उसका किसी को पता नहीं चलेगा क्योंकि लाश की बिरयानी तो मजूदर खा गए, औरा हड्डियां पाउडर बनकर नाली में बह गई। लेकिन जब लड़का कई दिनों तक अपने परिवार के पास वापस नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो वो साफ मुकर गई, लेकिन जब पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो एक हैरान करने वाली बात सामने आई। पड़ोसियों ने बताया कि चार दिन तक लड़की के अपार्मेंट से बेहद गंदी बदबू आती रही है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला, लेकिन जब पुलिस ने बर्तनों और ब्लैंडर को चेक किया तो पुलिस को एक सबूत। दरअसल, लड़के का एक दांत मीट ग्राइंडर में फंस गया था। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया। इसके बाद लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें की  लड़की मोरक्को की रहने वाली है। वह कई सालों से यूएई में रह रही थी। गिरफ्तार होने के बाद लड़की ने पुलिस को पूरी कहानी बताई की कैसे उसने अपने बॉयफ्रेंड की बिरयानी बनाई और मजदूरों को खिलाई।

Report By :- SHAZIA SULTANI, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, दुबईः

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309