Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोतवाली के थप्पड़बाज इंस्पेक्टर : वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी पर जा रहे थे 3 युवकों को चालान के बजाय मिला जोरदार थप्पड़

0 468

NEWS DESK, NATION EXPRESS, सीतापुर

सीतापुर में आज चौथे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। जगह-जगह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इंस्पेक्टर के इस कारनामे को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर का अपनी सफाई में कहना है, युवक स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रहा था, जो यातायात नियम का उल्लंघन है।

- Advertisement -

बता दें, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट चौराहे का है। यहां शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह और कोहना चौकी इंचार्ज मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक अचानक ही निकले। इस पर कोहना चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर वह सभी युवक रुक गए।

इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह (फाइल फोटो)।बाइक को भिजवाया कोतवाली

इस दौरान गाड़ी से उतरते ही इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने स्कूटी चला रहे युवक बिना कुछ पूछे थप्पड़ रसीद दिया। साथ ही तीनों युवकों को ट्रिपलिंग न करने की हिदायत देते हुए बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह की इस हरकत का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह की जमकर किरकिरी हो रही है।

सीओ सिटी को सौंपी जांच

लोगों का कहना है, अगर युवकों ने यातायात नियम का उल्लंघन किया था तो इंस्पेक्टर को उनका चालान करना चाहिए था। न कि गाड़ी से उतरते ही थप्पड़ मार देना चाहिए था। एसपी को इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करनी चाहिए। इनको शहर कोतवाल के पद से हटा देना चाहिए। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।

Report By :- ZEBA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, सीतापुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309