रांची में बढ़ते अपराध के ग्राफ से बिफर गए DGP अनुराग गुप्ता ! सख्त लहजे में कहाः- पुलिसकर्मी नशे और जमीन के खेल से दूर रहें
CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची
राजधानी रांची में अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राजधानी के पुलिस अधिकारियों और पदाधिकारियों को सख्त लहजे में चेतवानी दी. वहीं इसके साथ ही उन्हीं कहा की राजधानी में पुलिसिंग करनी है तो अपनी कार्यशैली में सुधार करें. पुलिसकर्मी नशे और जमीन के खेल से दूर रहें वर्ना विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ केस भी दर्ज होगा.

- Advertisement -
राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था चरमराई हुई है. नेता, अधिवक्ता के साथ अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. गुरुवार की शाम को कांग्रेस से जुड़े नेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. शुक्रवार को एक अधिवक्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई वहीं, शनिवार की सुबह दारोगा अनुपम कच्छप का शव मिला. बताया गया कि उनकी भी गोली मारकर हत्या की गई. वही इसके पहले 7 जुलाई को पूर्व पार्षद वेद सिंह और बीजेपी से जुड़े नेता को गोली मारी गई थी, जिनकी शनिवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.
यही कारण है कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे हैं. इसके बाद डीजीपी ने भी रांची के सभी एसपी, डीएसपी और थानेदारों की क्लास लगाई और स्पष्ट निर्देश दिया कि रांची की कानून व्यवस्था संभालें और दुरुस्त करें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें. इस मीटिंग में पुलिसकर्मियों को जमीन के खेल से दौर रहने का स्पष्ट निर्देश जहां डीजीपी ने दिया तो वहीं अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ भी नकेल कसने को लेकर भी सख्ती बरतने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बता दें कि हाल के दिनों में लागतार अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है. इस क्रम में नेता, अधिवक्ता के साथ-साथ अब पुलिसवाले भी अपराधियों के रडार पर हैं. अपराधी इन्हें रास्ते से हटाने में भी जरा सा नहीं हिचक रहे. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भी लंबा वक्त पुलिस में गुजारा है. अपराधियों से कैसे निबटा जाता है, इसका पूरा अनुभव उनके पास है और अपराधियों के खिलाफ कैसे कार्रवाई करनी है इसे लेकर उन्होंने निर्देश दिया है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से साफ कह दिया है कि अपराध और अपराधियों पर एक्शन लें, नहीं तो वे पुलिसकर्मी खुद अपने ऊपर एक्शन के लिए तैयार रहें.

Report By :- KIRAN AHUJA, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची