Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

साहब मेरी बेटी मिली क्या? हर रोज थाने जाकर पूछ रही मां, 8 साल की बच्ची का घर के सामने से अपहरण, 3 दिन बाद भी सुराग नहीं

0 419

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

जब दुर्गा गायब हुई, उसने लाइनिंग वाला गुलाबी रंग का फ्राक, गुलाबी लेगिंग, लाल मोजे पहने थे। बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है, 3 फुट के करीब उसकी हाइट है, हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोल सकती है। उसका रंग गोरा और चेहरे की बनावट लंबी है।

विधानसभा इलाके की सड्डू बीएसयूपी कालोनी में अपने घर के सामने से खेलते-खेलते आठ साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। कुछ देर पहले तक वह स्वजन की नजर के सामने थी। घटना तीन दिन पहले की है। बच्ची का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। स्वजनों को शक है कि किसी ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया है। शिकायत पर विधानसभा थाने की पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर गुमशुदा बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

मां बोली-सफेद रंग की कार वाला बेटी को ले गया,कई दिनों से लगा रहा था चक्कर |  8 year old girl kidnapped in Raipur from Saddu area - Dainik Bhaskarपुलिस के मुताबिक आठ साल की दुर्गा यादव बुधवार की शाम करीब छह बजे सड्डू बीएसयूपी कालोनी से लापता हुई है। बच्ची की मां अल्पना यादव ने बताया कि उसे शक है कि सफेद रंग की कार में आया शख्स उनकी बेटी को उठा ले गया है। दुर्गा की तीन बहनें और एक छोटा भाई है। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी। मैंने उसे आवाज दी कि इधर आ जाए, मगर वह खेलकर आउंगी कहने लगी। कुछ देर बाद जब मेरा ध्यान गया तो कार के साथ मेरी बेटी भी गायब थी।

राजधानी में बच्ची का अपहरणः सफेद कार पर शक, मां ने कहा मोहल्ले में अक्सर वह  कार खड़ी रहती थी - janjaagrukta - Newsघरों में काम करती है बच्ची की मां

लापता दुर्गा की मां अल्पना दूसरे घरों में काम करने जाती है। परिवार गरीब है, बच्ची के पिता भी रोजी मजदूरी करते हैं। स्वजन का अब दुर्गा के लापता होने के बाद से बुरा हाल है। मां हर रोज पुलिस थाने जाकर पुलिसकर्मियों से यही पूछ रही है कि साहब मेरी बेटी मिली क्या? बुधवार से गायब बच्ची को लेकर अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

गुलाबी फ्राक पहने थी बच्ची

जब दुर्गा गायब हुई, उसने लाइनिंग वाला गुलाबी रंग का फ्राक, गुलाबी लेगिंग, लाल मोजे पहने थे। बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है, 3 फुट के करीब उसकी हाइट है, हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोल सकती है। उसका रंग गोरा और चेहरे की बनावट लंबी है। अब पुलिस बच्ची को तलाश रही है।

Reort By :- PRITI PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309