Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांके के नगड़ी में बवाल ! RIMS-2 को लेकर ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच संघर्ष… दिशोम गुरु का मुखौटे लगाकर पहुंचे किसानो पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

0 289

CITY DESK, NATION EXPRESS RANCHI

रविवार को इस जमीन पर दावेदारी को लेकर इकट्ठा हुए हजारों ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच संघर्ष हुआ है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भाजी हैं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

कांके के नगड़ी स्थित रिम्स-2 के लिए अधिग्रहित प्रस्तावित भूमि को लेकर रविवार को माहौल गरम रहा है. रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था. हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था. शहर भर में कड़ी निगरानी थी. पुलिस बल की तैनाती थी. इस सबसे बाद भी आंदोलनकारी किसान रिम्स 2 की जमीन पर पहुंच गए.

- Advertisement -

Uploaded ImageJLKM पार्टी के नेता दिवेंद्र महतो ने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर हल चलाकर खेती की शुरुआत की और उस भूमि पर सरना झंडा गाड़ दिया. इसी दौरान प्रशासन और पुलिस के ने कार्रवाई शुरु की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. विरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं, नगड़ी ज़मीन बचाओ समिति के सदस्यों ने नारेबाज़ी की- “हरवा तो जोतो ना यार, कैसे बचेगा?”

नगड़ी में जीत गए चंपाई... सरकार ने कर दी भोगनाडीह जैसी गलती || किसानों पर  बरसे आंसू गैस के गोलेरिम्स-2 की जमीन पर पहुंचे ग्रामीणों को भगाने के लिए प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि इससे किसानों पर कोई फर्क नहीं पड़ा. वह जमीन पर खेत जोतने की तैयारी करते रहै. हालांकि प्रशासन ने किसी तरह की बल प्रयोग नहीं किया.

आंदोलनकारी किसान, आदिवासी महिला पुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौता लगाकर खेतो की पगडंडी होते हुए रिम्स-2 की जमीन पर पहुंच गए. वहां पहुंचे लोग खेतों में हल चलाने और रोपा रोपने लगे. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लातेहार, लोहरदगा, बिजुपाड़ा, हातमा, व बेड़ों समेत कई इलाकों से सैंकड़ों ग्रामीण खेतिहर जमीन बचाने के लिए पहुंचे है. जानकारी के मुताबिक खेत जोतो अभियान का आयोजन सरना प्रार्थना सभा की अगुवाई में किया गया था. सभा के चंपा कुजूर ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और बर्बरता की है. उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समिति पर लगातार अत्याचार कर रही है.

रांची में रिम्स-2 की जमीन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, हिरासत में कई नेता हालांकि, ग्रामीणों का एक समूह जमीन के पास पहुंचने में सफल रहा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो कुछ लोगों के साथ हल-बैल लेकर रिम्स-टू के निर्माण स्थल पर पहुंच गए। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए शनिवार शाम से ही पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी थी। नगड़ी जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेडिंग करके लोगों को रोका गया है। मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित साइट के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश प्रशासन ने शनिवार को ही जारी कर दिया था। किसानों का आरोप है कि सरकार बिना नोटिस दिए उनकी उपजाऊ जमीन पर कब्जा कर रही है। उनका कहना है कि इससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।

Report By :- KAJAL TRIPATHI, CITY DESK, NATION EXPRESS RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309