Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आज से 3 दिनों तक तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और आंधी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

0 617

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची में मौसम ने ऐसी करवट बदली है कि लोगों को स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया है. बदलते मौसम के कारण लोगों की तबीयत में भी असर पड़ा है. बता दें बीते कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. तो वहीं 23 और 24 तारीख को मौसम सामान्य रहा. इस बीच लोगों को ठीक से राहत मिली भी नहीं थी कि एक बार फिर मौसम विभाग ने 26 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान लगाया है.

- Advertisement -

Delhi NCR Weather Forecast Today 06 August 2022 IMD Alert For Light Rain In  Delhi Noida Gurugram News | Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर  के मौसम में जल्द होगा बड़ा बदलाव, आज भी बारिश का अनुमान, जानिए ताजा अपडेट
लोगों ने एक बार फिर पहना स्वेटर 
होली के दिन से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू किया है 8 मार्च के बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलिवृष्टि शुरू हुई है और मौसम ठंड में तब्दील हो गया है. इस मौसम ने लोगों को स्वेटर तक पहनने पर मजबूर कर दिया है.
Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग ने 24 और 25 को जताई बारिश की संभावना,  झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम जानें... - JHARKHAND WEATHER NEWS: Jharkhand  Weather Forecast Weather Detaprtment Said To
26 से फिर झमाझम बारिश शुरू
मौसम विभाग ने एक बार फिर 26, 27 और 28 मार्च से राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विज्ञानं केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए और इसे ध्यान में रखते हुए 0 येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बीच 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी इसके साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.
Jharkhand Weather Forecast Strong wind with rain and thundershower forecast  from May 26 - थोड़े विराम के बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, 26 मार्च से  आंधी-बारिश; येलो अलर्ट
वज्रपात से 6 लोगों की मौत
राज्यभर में अचानक मौसम बदलने से सिर्फ फसलों को हानि ही  नहीं, बल्कि कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई. तेज बारिश और मेघगर्जन हुई जिस से बीच सड़क पर कई पेड़ें गिरी. जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी भी हुई थी. बता दें अब तक हुए बारिश के बीच राज्यभर में 6 लोगों की मौत हो गई है.
Report By :- JIYA SHARMA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309