भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में होटल मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा : शराब पी कर आयी थी आकांक्षा और एक शख्स उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया
BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, वाराणसी
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
पुलिस आकांक्षा के मोबाइल कॉल के अलावा व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी पड़ताल कर सकती है। जांच से यह भी साफ हो सकेगा कि शनिवार रात वह किस जन्मदिन पार्टी में गई थीं। साथ ही वहां क्या हुआ।
- Advertisement -

पुलिस ने आकांक्षा को होटल छोड़ने आए शख्स को खोज निकाला है। वह युवक वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। शनिवार रात आकांक्षा उसे पांडेयपुर में मिली थी और उससे लिफ्ट मांगी थी। इस पर वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
आकांक्षा के अक्षरा को किया था मैसेज
आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री के इस कदम से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर आकांक्षा को याद किया है। उन्होंने लिखा, ‘क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में…मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।’
आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ”मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।”

सदमे में रानी चटर्जी
आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”यह खबर सुनने के बाद विश्वास ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा..अपनी जिंदगी को ऐसे गवां देना बिल्कुल भी सही नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम जहां पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का रास्ता मिले..यह बहुद दुखद है… ओम शांति।”
होटल मैनेजर ने किया खुलासा
आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।

आकांक्षा की आखिरी रात
आकांक्षा दुबे की मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या बताया कि ने वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। हालांकि इस पार्टी को लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी
डिप्रेशन की थीं शिकार
साल 2018 में आकांक्षा दुबे ने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। हालांकि मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की थी।
समर सिंह ने किया पोस्ट
अभिनेत्री के निधन के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अकांक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर निशब्द रेस्ट इन पीस और हैशटैग आकांक्षा दुबे लिखा है।
![]()
रिलीज हुआ आखिरी गाना
आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।