Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हिंदपीढ़ी में छेड़छाड़ करने से रोका तो पूर्व पार्षद असलम सहित पांच भाइयों ने हॉकी और बेंत से मार कर अधमरा किया, गौर से पहचान लीजिए इस चेहरे को इसका ठिकाने बताने वाले को राँची पुलिस देगी 20 हजार रुपये

0 1,339

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 पांच भाइयों के बारे में सूचना देने पर राँची पुलिस देगी 20 हजार का इनाम

युवती को छेड़ने का विरोध करने पर हिंदपीढ़ी के सेकेंड स्ट्रीट निवासी अप्पू उर्फ इरशाद की बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व पार्षद मो. असलम और उसका भाई दिलावर समेत पांच युवक हॉकी और बेंत लिए खड़े हैं। लगातार गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से डंडे बरसा रहे हैं। अप्पू लगातार जान बख्श देने की गुहार लगा रहा है।

- Advertisement -

छेड़छाड़ करने से रोका तो मार कर अधमरा किया, वीडियो वायरल - Dainik Bhaskar

लेकिन आरोपियों को जरा भी तरस नहीं आ रहा है। पैर पकड़ने के बाद भी वे अप्पू पर लगातार डंडे बरसा रहे हैं। एक आरोपी कह रहा है कि तुम्हें मेरे इतिहास के बारे में पता नहीं है। तुम मेरे भाई में हाथ कैसे डाल दिया। मेरे भाई को हथियार कैसे सटा दिया। आसपास के लोग भी कह रहे हैं कि तुम्हारी किस्मत अच्छी है कि इतनी ही पिटाई कर छोड़ दिया।

थाने में एफआईआर दर्ज

बताया जा रहा है कि पिटाई से बचाने गए पिता को भी लोगों ने पीटा। अप्पू की हालत गंभीर है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना हिंदपीढ़ी के खेत मोहल्ला स्थित मक्का मस्जिद के पास गली में 22 जनवरी की है। अप्पू के पिता मो. कलीम ने पूर्व पार्षद असलम और उसके चार भाइयों आशिफ उर्फ आरिफ, ​दिलावर, मुन्ना व राजू ​के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें 10 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

हॉकी और बेंत से पीट किया अधमरा

zxvz

एफआईआर में कहा गया है कि 19 जनवरी को असलम का छोटा भाई आशिफ लड़की को छेड़ रहा था। अप्पू ने विरोध किया तो आशिफ ने देख लेने की धमकी दी। लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 22 जनवरी को असलम और उसके भाइयों ने अप्पू को पकड़ लिया। जबरन घर की ओर ले गए और हॉकी व बेंत से बेरहमी से पिटाई की।

शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद खुली। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने छापेमारी शुरू की। साथ ही पूर्व पार्षद और उसके भाइयों की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक, हालत गंभीर

रांची: हिंदपीढ़ी में युवक की पिटाई करने वालों का पुलिस ने जारी किया फोटो,  सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार – lagatar.in

गंभीर रूप से घायल अप्पू पिछले 4 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। चेहरे के अलावा पैर व पीठ में उसे गंभीर चोट लगी है। 22 जनवरी को ही उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है। अप्पू के परिजन परेशान हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम

पुलिस ने हिंदपीढ़ी के मोजाहिद नगर स्थित राईन बिल्ला यारब लेन निवासी लाल मोहम्मद के पांचों बेटे असलम, आशिफ, दिलावर, मुन्ना और राजू की सूचना देने वालों को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि इनके बारे में सिटी एसपी के मोबाइल नंबर 9431706137 या कोतवाली डीएसपी के 9431770077 या हिंदपीढ़ी थानेदार के मोबाइल नंबर 9431706164 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309