Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

10 मई को आएगा साल का पहला तूफान: तूफान से पहले आया खतरनाक बवंडर, बंगाल-झारखंड-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, 90 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

0 418

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

9 मई तक तबाही मचाने ओडिशा के तट तक पहुंच सकता है चक्रवात आसानी, बंगाल में दिखने लगा असर! जानें विशेषज्ञों की क्या चेतावनी?

साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान असानी 10 मई को भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि साइक्लोन के समय हवा की रफ्तार 90 KMPH तक रह सकती है।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि शनिवार शाम को अंडमान सागर से साइक्लोन असानी बंगाल की खाड़ी में मूव करेगी। इसके बाद, 8 से बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि साइक्लोन ओडिशा या आंध्र के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 से लेकर 90 KMPH तक रह सकती है।

हाई अलर्ट पर ओडिशा, मछुआरों के लिए चेतावनी
ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि शनिवार को हम NDRF और ODRAF की टीमों को फील्ड पर उतरने का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन कोस्ट गार्ड के सुझाव के बाद हमने मछुआरों से समुंद्र में नहीं जाने के लिए कहा है। राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है।

इन राज्यों पर होगा साइक्लोन असानी का असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने ओडिशा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

क्यों बंगाल की खाड़ी में बार-बार आते हैं तूफान और मचती है तबाही। why bay of  bengal is more prone for cyclone again a storm yaas is coming – News18 हिंदी

5 महीने बाद आ रहा है साइक्लोन
भारत में इससे पहले दिसंबर 2021 में साइक्लोन जवाद आया था। वहीं सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।

तूफान से पहले आया खतरनाक बवंडर, जद में आए पेड़ और घरों को भी उखाड़ ले गया

असस के बारपेटा में आए बवंडर को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया।

असम के बारपेटा जिले में शनिवार को कम तीव्रता का बवंडर आया, जिसने वहां के नागरिकों का हैरान कर दिया। इस अद्भुत घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में धान की फसल, पेड़ और कुछ झोपड़ियों को उखड़ते हुए देखा जा सकता है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

गुवाहाटी में मौसम विज्ञान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय ओ’नील शॉ ने ईस्टमोजो को बताया, ‘शनिवार को असम के बारपेटा के चेंगा जिले में एक कम तीव्रता वाला बवंडर आया, लेकिन यह एक चक्रवात नहीं है।’ डिप्टी डायरेक्टर ने इसे एक दुर्लभ घटना बताया है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट
पिछले एक महीने में असम में भयंकर तूफान और बिजली गिरने की कई घटनाएं हुई हैं। राज्य में बिजली गिरने या तूफान से कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में यलो अलर्ट जारी किया है।

Report By :- PRITI PANDEY, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309