Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

माथे पर बिंदिया, होठों पर लाली और जिस्म पर सलवार ब्लाउज ! लड़की के भेष में मिली एयरपोर्ट अफसर की लाश

0 542

NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तराखंड

उत्तराखंड के हल्द्वानी से चौंकाने वाली खबर है.. यहां एक एयरपोर्ट मैनेजर ने रात को भांजे के साथ डिनर किया. उसके बाद सोने चला गया, सुबह जब भांजे ने उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला. पड़ोसी के साथ मिलकर तोड़ दिया, भीतर के नजारा देख उनके होश उड़ गए. विस्तार से पढ़िये पूरी खबर…

माथे पर बिंदी, होठों पर लाली… क्यों सलवार ब्लाउज पहनकर लड़की बन एयरपोर्ट अफसर ने दे दी जान

ये सनसनीखेज मामला पंतनगर में सामने आया है। यहां एक एयरपोर्ट अफसर की मौत की पहेली पुलिस का सिरदर्द बनी हुई है। दरअसल अफसर की लाश अजीब हालत में मिली है। दरअसल ATC पंतनगर एयरपोर्ट में मैनेजर आशीष चौसाली पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और पंतनगर एयरपोर्ट की रेजिडेंशियल कॉलोनी में रहते थे। आशीष की लाश उनके फ्लैट में पंखे से लटकती मिली।atc official ladies makeup before suicide in uttarakhand - ब्लाउज, सलवार से लिपिस्टिक-बिंदी तक; मरने से पहले एक अफसर क्यों बन गया औरत, उत्तराखंड न्यूज

माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक वाली लाश

 

- Advertisement -

घर में अफसर की लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे में आशीष की लाश देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। पुलिस इसलिए हैरान थी कि अफसर की लाश अजीब अंदाज में मिली थी। आशीष के जिस्म पर लड़कियों के कपड़े थे। माथे पर बिंदी लगी हुई थी। मरने वाले के होठों पर बाकायदा लिपिस्टिक लगी थी। ये मंजर देखकर पुलिस सोचने को मजबूर हो गई कि आखिर ये कैसी मौत है। ये आत्महत्या है तो आखिर मरने वाले ने सुसाइड से पहले सोलह श्रंगार क्यों किया।

जांच में सामने आया यह चौंकाने वाला सच

 

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के फोन को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक रविवार रात को आशीष ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ खाना खाया था उसके बाद वो कमरे में सोने के लिए चले गए थे।

माथे पर लगा रखी थी बिंदी

Haridwar: एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज की संदिग्ध हालत में मौत | India News UPजैसे ही दरवाजा तोड़ा गया आशीष अपने कमरे के भीतर पंखे से लटके हुए मिले. वह भी एक महिला के भेष में. आशीष ने ऊपर ब्लाउज, नीचे सलवार और नाइटी पहन रखी थी. यही नहीं उन्होंने माथे पर बिंदी और होठों पर लिपिस्टिक भी लगा रखी थी. जैसे ही आशीष के पड़ोसी और उसके भांजे ने कमरे में लटकी आशीष की लाश देखी तो वह हक्के-बक्के रह गए. उन्होंने तुरंत आशीष की बॉडी को पंखे से नीचे उतरा और अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. आशीष मूलत पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और उनकी पत्नी भी पिथौरागढ़ की केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं.

मृतक आशीष की 3 साल की एक बेटी भी है, लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट में आशीष अपने भांजे के साथ रहते थे. आशीष ने इस तरीके से मौत को गले लगाया या इसके पीछे हत्या का कोई एंगल है. यह अपने आप में एक पहेली बना हुआ है. आशीष का शरीर एक महिला के लिबास में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि 16 जून को आशीष ने अपने मोबाइल से गला घोटकर आत्महत्या करने की तकनीक के बारे में सर्च किया था.

ब्लैकमेलिंग या हत्या

UDHAMSINGH NAGAR SUCIDE

पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी हुई है कि क्या आशीष किसी मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे या फिर इसके पीछे ब्लैकमेलिंग या हत्या जैसा कोई मामला है. पुलिस ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और यौन डिसऑर्डर के एंगल से भी जांच कर रही है. क्योंकि आशीष का व्यवहार सामान्य तौर पर बेहद सहज था. एयरपोर्ट कर्मचारी के साथ भी उसके अच्छे संबंध थे. सीनियर ऑफिशल्स की तरफ से जो भी काम दिया जाता था आशीष उस समय से करता था.

FIR lodged in Pantnagar

कुछ समय पहले ही आशीष ने हल्द्वानी में मकान भी बनवाया था. आशीष के करीबी बताते हैं कि वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश था, लेकिन अचानक से उसने मौत को गले लगाया या इसके पीछे कोई और कहानी है यह सामने आना अभी बाकी है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आशीष के पास महिला का यह लिबास कहां से आया? क्योंकि आशीष का शरीर महिला के लिबास में तो था ही साथ ही उसने सिर पर भी महिला के बालों वाला बिग पहन रखा था. जिससे साफ है कि आशीष के पास इस तरीके का सामान पहले से था.

Report By :- PRIYANKA SINGH, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तराखंड

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309