शांति समिति की बैठक में बोले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए- गिले शिकवे भुलाकर सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के डेली मार्केट थाना परिसर में करमा पूजा, जश्न ए ईद मिलादुन्नबी व विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. डेली मार्केट थाना परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाली डीएसपी ने लोगों से आपसी गिले शिकवे भुलाकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि जिले शांति बनाने रखने में शांति समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि शांति बनए रखने में किसी प्रकार की बाधा आने पर तुरंत सूचना दें, वरीय पदाधिकारी हरस संभव मदद करेंगे. आनेवाले त्यौहारों को सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर मनाएं और प्रेम-सौहार्द्र की मिसाल कायम करें. कोतवाली डीएसपी ने कहा कि शांति समिति के सदस्य अपने समाज के प्रतिनिधि व अगुआ हैं. उनकी बातों का प्रभाव समाज में होता है. वे समाज में लोगों को पर्व-त्यौहारों में अनुशासित रहने के लिए प्रेरित करें. पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है. गड़बड़ी होने पर वैसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. समाज में अशांति फैलाने छूट किसी को नहीं दी जाएगी.

- Advertisement -
कोतवाली डीएसपी ने कहा कि रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू हुआ है. इसमें आकर लोग अपनी समस्याएं रख सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इसे आम लोग और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य व समन्वय के लिए प्रारंभ किया गया है. अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष सउद आलम ने कहा कि रांची जिले का इतिहास काफी समृद्ध रहा है. त्योहार के दौरान इसे बनाए रखें. बैठक में डेली मार्केट प्रभारी जय प्रकाश, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ,हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा सहित शांति समिति के लोग शामिल थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI