बीजेपी की बल्ले-बल्ले : झारखंड में NDA को 12 सीटें मिलने का अनुमान, इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

542 लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’:8 एग्जिट पोल में भाजपा को 334, कांग्रेस को 136 सीटें; भास्कर रिपोर्टर्स पोल में एनडीए की सरकार
Jharkhand Exit Polls 2024 : 2014 और 2019 के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि इस बार भी यही नतीजे दोहराए जाने वाले हैं।
खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम में टफ फाइट; एक्सपर्ट बोले- कई सीटों पर दोनों का पलड़ा बराबर
- Advertisement -
Jharkhand Exit Polls 2024 : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को संपन्न होने के साथ झारखंड को लेकर आए कई एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए का दबदबा बरकरार है। अब तक कुल चार एजेंसी-चैनल ने झारखंड की 14 सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों का ऐलान किया है। इनमें से तीन ने राज्य की 14 में से 12-13 सीटों पर एनडीए की जीत का अनुमान जताया है, जबकि एक एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 8 से 10 सीटें दी है। 2014 और 2019 के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि इस बार भी यही नतीजे दोहराए जाने वाले हैं।

Exit Poll में क्या बताया गया
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करती दिख रही है। इसके मुताबिक, राज्य की 14 में से 13 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही है। सिर्फ एक सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन को आगे बताया गया है। इसके मुताबिक कांग्रेस एक सीट पर जीत दर्ज करती दिख रही है। वहीं, सहयोगी दल झामुमो, राजद और माले को करारी हार झेलनी पड़ सकती है।


जानिए क्या होता है एग्जिट पोल?
दरअसल, एग्जिट पोल वह होता है जब मतदाता वोटिंग के बाद निकाल कर अपनी राय रखता है और उसके आधार पर विभिन्न एजेंसियां परिणामों का अनुमान साइंटिफिक डेटा सर्वेक्षण के आधार पर निकालती हैं। इसमें मोटे तौर पर पता लग जाता है कि किस पार्टी या गठबंधन को बढ़त है और कौन सी पार्टी या गठबंधन पीछे है।
झारखंड लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव: ताजा खबरें, रैलियां, बयान, मुद्दे, विश्लेषण, सब कुछ दैनिक भास्कर ऐप पर। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस, प्रत्याशी, वोटिंग, ताजा जानकारी के लिए डाउनलोड करें।


Report By :- ANUJA AWASTHI / HEENA KHAN/ MADHURI SHINGH / SONAM JHA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI