NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी प्रेमसंस शोरूम को नगर निगम ने सील किया
नगर आयुक्त की कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
हरमू पुल के पास स्थित टू वैल्यू मारुति सुजुकी प्रेमसंस शोरूम को सोमवार को नगर निगम ने सील कर दिया. दरअसल, उप नगर आयुक्त की कोर्ट ने हरमू स्थित टू वैल्यू मारुति सुजुकी प्रेमसंस शोरूम तोड़ने का आदेश दिया था. इसके तहत सील की कार्रवाई की गई.
- Advertisement -
आपको बता दें कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट ने हरमू स्थित ट्रू वैल्यू मारुति सुजूकी प्रेमसंस शोरूम तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने शोरूम के संचालक को संरचना हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. अगर 15 दिनों के अंदर शोरूम नहीं हटाने पर निगम खुद से कार्रवाई करते हुए शोरूम को तोड़कर हटा देगा. दरअसल एक मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम व जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि नदी, डैम व जलाशयों से सटे 15 मीटर के दायरे में जितने भी निर्माण हैं उसे चिन्हित कर हटाया जाए. इसके बाद रांची नगर निगम हरमू नदी, हिनू नदी, समेत कांके डैम, बड़ा तालाब की जमीन पर बने अवैध निर्माण की सूची तैयार की थी. जांच के क्रम में निगम के अभियंतओं ने पाया था कि हरमू नदी की जमीन पर ट्रू वैल्यू मारुति सुजूकी प्रेमसंस शोरूम का निर्माण हुआ है. इसके बाद निगम शोरूम संचालक को नोटिस भेजकर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे की मांग की थी. लेकिन लगातार तीन सुनवाई के बाद भी संचालक द्वारा स्वीकृत नक्शा नगर आयुक्त के कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद नगर आयुक्त की कोर्ट ने शोरूम को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI